मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की भर्ती सरकार के लिए बनी चुनौती

Dolly patil | Oct 15, 2024, 14:31 IST
Share
सरकारी नौकरी से दूर  हो रहे डॉक्टर
सरकारी नौकरी से दूर हो रहे डॉक्टर

आयोग को ही सभी पदों पर योग्य डॉक्टर नहीं मिल पाने से चयन नहीं हो पाया। इसके बाद कुछ ने ज्वाइन भी नहीं किया। कुल मिलाकर 506 ( 57 प्रतिशत ) विशेषज्ञ डॉक्टर ही मिले।

मध्य प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भरे जा रहे थे, जो की अब सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने पहली बार 2022 में विशेषज्ञों के 25 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती का निर्णय लिया था।इसी के साथ 2023 में मप्र लोक सेवा आयोग से साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से भर्ती की गई थी। इसमें अलग-अलग विषय के विशेषज्ञ डॉक्टरों के कुल 888 पदों पर भर्ती शुरू की गई।

फिर से दिया मौका

पहले तो आयोग को ही सभी पदों पर योग्य डॉक्टर नहीं मिल पाने से चयन नहीं हो पाया। इसके बाद कुछ ने ज्वाइन भी नहीं किया। कुल मिलाकर 506 ( 57 प्रतिशत ) विशेषज्ञ डॉक्टर ही मिले। चयनित डॉक्टरों को 2023 के अतिरिक्त इस वर्ष भी ज्वाइनिंग का अवसर दिया गया था। इसमें भी इक्का-दुक्का ने ही ज्वाइन किया।

2 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

जानकारी के मुताबिक रिक्त पदों पर फिर से विशेषज्ञों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल मिलाकर विशेषज्ञों के तीन हजार 725 पद हैं, जिनमें दो हजार 374 रिक्त हैं।

रेडियोलॉजी के पदों की संख्या कम

विशेषज्ञों की भर्ती में सबसे बुरी स्थिति रेडियोलॉजी की रही। 24 पदों पर मात्र छह डॉक्टरों ने ही ज्वाइन किया। इसकी वजह यह कि प्रदेश में रेडियोलाजिस्टों की संख्या आवश्यकता की तुलना में बहुत कम है, जिससे निजी क्षेत्र में उन्हें अच्छे अवसर मिल जाते हैं। इसी के साथ मेडिसिन की स्थिति भी अच्छी नहीं रही। सर्जिकल विशेषज्ञ के 159 पदों के पर 76 ने ज्वाइन किया। बचे पदों पर सरकार लोक सेवा आयोग से फिर सीधी भर्ती करवाने वाली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • जिला अस्पताल
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
  • Jobs
  • Latest Madhya Pradesh News in Hindi
  • Madhya Pradesh news hindi
  • Madhy Pradesh
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?