दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के जलेंगे पुतले, विधायक उषा ठाकुर ने किया समर्थन
मध्य प्रदेश के इंदौर में इस बार दशहरा (Dussehra) का पर्व कुछ अलग ही रूप में मनाया जाएगा। महालक्ष्मी नगर स्थित मेला मैदान पर पारंपरिक रावण दहन के बजाय 11 मुखी शूर्पणखा का पुतला जलाया जाएगा। इस पुतले पर उन महिलाओं की तस्वीरें होंगी, जिन्होंने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या जैसी जघन्य अपराधों को अंजाम दिया हैं। यह पहल समाज में महिला अपराधों (Female Crimes) के बढ़ते मामलों को लेकर एक चेतावनी के रूप में की जा रही है। वहीं इसको लेकर इंदौर विधायक उषा ठाकुर ने भी अपनी सहमति दी है।
विधायक उषा ठाकुर का समर्थन
11 महिलाओं के अपराधों को उजागर करेगा पुतला
आयोजकों के मुताबिक, इस पुतले को तैयार करने का उद्देश्य महिला अपराधों के बढ़ते मामलों को समाज के सामने लाना है। इसमें इंदौर की सोनम रघुवंशी का नाम भी शामिल है। सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी को हनीमून के दौरान हत्या कर दी थी। इस तरह की जघन्य घटनाओं ने समाज को झकझोर दिया है।
अपराध किसी भी रूप में अस्वीकार्य
इंदौर की पौरुष संस्था ने इस पुतले के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुरुषों पर होने वाले अपराध और महिलाओं के जरिए किए गए अपराधों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। संस्था के आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने के लिए बहुत जरूरी हैं। दशहरे का पर्व सिर्फ बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं होना चाहिए, बल्कि यह महिला अपराधों के खिलाफ भी चेतावनी का संदेश देना चाहिए।
इन महिलाओं के बनेंगे पुतले
इस पुतले में 11 महिलाओं की तस्वीरें शामिल की जाएंगी। यह मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखा (Modern Kali Yugi Shurpanakha) के प्रतीक मानी जा रही हैं। इन महिलाओं ने अपने पतियों या मासूम बच्चों की हत्या की। इनके नाम इस प्रकार हैं-
- शशि (Shashi) - फिरोजाबाद (Firozabad) की शशि ने अपने प्रेमी योगेन्द्र के साथ मिलकर अपने पति को जहर देकर मार डाला।
- रविता (Ravita) - मेरठ (Meerut) की रविता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को जहरीले सांप से डसवाकर हत्या की।
- मुस्कान (Muskan) - मेरठ की मुस्कान ने अपने पति को 35 टुकड़ों में काटकर एक ड्रम में डाल दिया।
- हर्षा (Harsha) - राजस्थान की हर्षा ने पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।
- सूचना सेठ (Sushna Seth) - बैंगलोर (Bangalore) की सूचना ने अपने मासूम बेटे की हत्या की।
- सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) - इंदौर की सोनम ने हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या की।
- निकिता सिंघानिया (Nikita Singhania) - जौनपुर (Jaunpur) की निकिता ने अपने पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
- हंसा (Hansa) - देवास (Dewas) की हंसा ने एसिड से अपने पति को जलाकर मार डाला।
- सुचिता (Suchita) - दिल्ली (Delhi) की सुचिता ने नींद की गोली देकर अपने पति को मार डाला।
- चमन उर्फ गुडिया (Chaman aka Gudiya) - मुंबई (Mumbai) की चमन ने अपने पति की हत्या करके उसका शव छिपा दिया।
- प्रियंका (Priyanka) - उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की प्रियंका ने अपने चार बच्चों को नदी में डुबोकर मार डाला।
इसको लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल
यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, विजयादशमी (Dussehra) के दिन आयोजित होगा। पुतले के पोस्टर पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और इसने लोगों में चर्चा का विषय बना लिया है। आयोजकों का मानना है कि इस आयोजन के जरिए समाज में महिला अपराधों के बारे में सोचने की जागरूकता बढ़ेगी और इस बार का दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि महिला अपराधों के खिलाफ चेतावनी का भी संदेश देगा।