शिलॉन्ग में हनीमून पर पत्नी सोनम रघुवंशी द्वारा पति राजा रघुवंशी की कराई गई हत्या में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Sanjay Gupta | Sept 06, 2025, 12:37 IST
Share
Shillong Honeymoon Murder Case Wife Sonam Raghuwanshi Role in Husband Raja Raghuwanshi Death
Shillong Honeymoon Murder Case Wife Sonam Raghuwanshi Role in Husband Raja Raghuwanshi Death

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय जिला कोर्ट में सोनम रघुवंशी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है।

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आखिरकार शिलॉन्ग के मेघालय की जिला कोर्ट में पत्नी सोनम रघुवंशी सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। इसमें मुख्य आरोपी पांच हैं लेकिन इसमें तीन अन्य को सबूत नष्ट करने और मदद करने के लिए आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट कुल 790 पन्नों की है। इसमें जरूरत के हिसाब से आगे पूरक चालान भी मेघालय पुलिस द्वारा दाखिल किया जाएगा।

सोनम ही मुख्य आरोपी

पति राजा रघुवंशी की तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह की मदद से प्लानिंग कर भाड़े के हत्यारे आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी की मदद से दाओ हथियार से हत्या कराने वाली सोनम को मुख्य आरोपी बताया गया है। मास्टरमाइंड इसमें राज और सोनम ही हैं। वहीं तीन अन्य आरोपी सबूत छिपाने के लिए शिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर और बल्लू अहिरवार को भी आरोपी बनाया गया है।

9d846436-125
9d846436-125


इन धाराओं में हुई है चार्जशीट

शिलॉन्ग पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर बीएनएस की धारा 103(1) - हत्या, धारा 238(ए) - आपराधिक षड्यंत्र और धारा 61(2) के तहत चार्जशीट पेश हुई है। इस चार्जशीट के बाद अब जल्द ही जिला कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा।

d607e604-38d
d607e604-38d


9595d847-078
9595d847-078


ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के गणेश पंडाल में भी छाए रहे ऑपरेशन सिंदूर, सोनम रघुवंशी और मेरठ का नीला ड्रम, संदेश–अब बेटों को बचाओ

चार्जशीट में यह सभी सबूत शामिल

फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद इनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया जाएगा। पूर्वी खासी हिल्स के बड़े अधिकारियों की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल रिकॉर्ड, यात्रा इतिहास, वित्तीय लेनदेन और डिजिटल फुटप्रिंट्स को जोड़कर जांच की। इन सभी चीजों को चार्जशीट में सबूत के तौर पर पेश किया गया है।



राजा रघुवंशी हत्याकांड में कब क्या हुआ

  • 14 मार्च 2025 -- राजा और सोनम रघुवंशी की पहली मुलाकात हुई और रिश्ता तय हुआ
  • 11 मई 2025 -- दोनों की शादी हुई, इसके सामने आए वीडियो में सोनम ने पतिव्रता पत्नी बनने का खूब ड्रामा किया और राजा का नाम भी नहीं लिया था
  • 20 मई -- राज कुशवाह के साथ प्लानिंग कर सोनम ने ही हनीमून के टिकट कराए और दोनों पहले गुवाहटी गए
  • 22 मई -- दोनों सोहरा मेघालय आए। इस दौरान हत्यारे भी पहुंच चुके थे और गुवाहटी से लेकर सोहर तक कम से कम पांच बार हत्या के प्रयास हुए, लेकिन सोनम और भाड़े के हत्यारों को मौका नहीं मिला। वहीं राज इंदौर में रहकर पूरी प्लानिंग कर रहा था
  • 23 मई -- यहां दोपहर दो से सवा दो बजे के बीच में हत्यारों को मौका मिला और सोनम के सामने ही उसके कहने पर विशाल, आनंद और आकाश ने पीछे से राजा के सिर पर दाओ से वार कर हत्या कर दी। फिर खाई में हाथ-पैर से उठाकर फेंक दिया। इसके बाद सभी दो अलग-अलग दो पहिया वाहन में निकले और फिर लौट गए। सोनम छिपते-छिपते इंदौर आ गई
  • 23 मई -- परिवार चिंतित किसी से भी संपर्क नहीं हुआ। फिर पुलिस ने दोनों की सर्चिंग शुरू की
  • 2 जून -- इस दौरान सर्चिंग में राजा का शव मिला। जो क्षत-विक्षत था
  • 3 जून -- पीएम से साफ हुआ कि राजा की हत्या हुई है। इसके बाद मेघालय सरकार ने लगातार खराब होती छवि के देख अधिकारियों की एसआईटी बनाई और जांच शुरू की
  • 4 जून -- राजा का शव इंदौर आया और अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान राज कुशवाह भी पूरी तरह इसमें शामिल रहा
  • 5 जून -- होटल का एक सीसीटीवी सामने आया
  • 7 जून -- होटल के बाहर का सीसीटीवी सामने आया, जिसमें राज और सोनम जा रहे हैं और कुछ लोग रेकी कर रहे हैं
  • 8-9 जून -- एसआईटी ने गुत्थी सुलझा ली और उन्होंने अलग-अलग टीम बनाकर मप्र से आरोपियों को गिरफ्तारी शुरू की इंदौर से राज को भी पकड़ा और इसी दौरान इंदौर में 26 मई से 8 जून तक छिपी रही सोनम 9 जून की रात को गाजीपुर में सामने आई और कहानी सुनाई कि पति की हत्या कर उसे अगवा किया गया और अब छोड़ दिया गया। लेकिन पुलिस सच जान चुकी थी, उन्होंने गिरफ्तारी ली और सभी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलॉन्ग लेकर गई। बाद में सबूत मिटाने में शिलोम जेम्स, बलबीर अहिरवार और लोकेंद्र तोमर को भी पुलिस ने पकड़ा। हालांकि तीनों की जमानत हो गई है।


thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सोनम रघुवंशी आज की न्यूज | सोनम रघुवंशी केस | सोनम रघुवंशी शिलांग | indore raja raghuvanshi news | raja raghuvanshi and sonam | raja raghuvanshi case | raja raghuvanshi case update Indore Latest News

Tags:
  • Indore Latest News
  • राजा रघुवंशी
  • indore raja raghuvanshi news
  • raja raghuvanshi case
  • raja raghuvanshi and sonam
  • raja raghuvanshi case update
  • सोनम रघुवंशी आज की न्यूज
  • सोनम रघुवंशी केस
  • सोनम रघुवंशी शिलांग
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा