Election 2023: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, मप्र में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को परिणाम

The Sootr | Oct 09, 2023, 24:00 IST
Share
Election 2023: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, मप्र में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को परिणाम
Election 2023: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, मप्र में 17 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को परिणाम

विधानसभा चुनाव को लेकर आज मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में आचार संहिता लगा दी गई है

BHOPAL. विधानसभा चुनाव को लेकर आज मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेस में घोषणा करते हुए कहा कि तीन दिसंबर को चुनावों का परिणाम आ जाएगा। इस दौरान 679 विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। जिसमें 60.2 लाख नए वोटर्स शामिल हैं। इस बार महिला वोटर्स में इजाफा हुआ है।

विधानसभा चुनाव तारीखें-

  • मिजोरम- 7 नवंबर
  • छत्तीसगढ़- 7 नवंबर, 17 नवंबर
  • मध्यप्रदेश- 17 नवंबर
  • राजस्थान- 23 नवंबर
  • तेलंगाना- 30 नवंबर
  • रिजल्ट- 3 दिसंबर

जानिए कैसा है विस्तृत चुनाव कार्यक्रम:

चुनाव कार्यक्रम MADHYA PRADESH

  • अधिसूचना जारी होगी 21 अक्टूबर शनिवार
  • नामिनेशन की अंतिम तारीख - 30 अक्टूबर सोमवार
  • स्क्रूटनी की तारीख 31 अक्टूबर मंगलवार
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 नवंबर गुरुवार
  • बुधवार मतदान 17 नवंंबर शुक्रवार
  • मतगणना 3 दिसंबर रविवार

चुनाव कार्यक्रम (RAJASTHAN)

  • अधिसूचना जारी होगी 30 अक्टूबर सोमवार
  • नामिनेशन की अंतिम तारीख - 6 नवंबर सोमवार
  • स्क्रूटनी की तारीख 7 नवंबर मंगलवार
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 नवंबर गुरुवार
  • बुधवार मतदान 23 नवंंबर गुरुवार
  • मतगणना 3 दिसंबर रविवार

चुनाव कार्यक्रम (CHATTISGARH)

FIRST PHASE

  • अधिसूचना जारी होगी 13 अक्टूबर शुक्रवार
  • नामिनेशन की अंतिम तारीख - 20 अक्टूबर शुक्रवार
  • स्क्रूटनी की तारीख 21 अक्टूबर शनिवार
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर सोमवार
  • बुधवार मतदान 7 नवंंबर मंगलवार
  • मतगणना 3 दिसंबर रविवार
SECOND PHASE

  • अधिसूचना जारी होगी 21 अक्टूबर शनिवार
  • नामिनेशन की अंतिम तारीख - 30 अक्टूबर सोमवार
  • स्क्रूटनी की तारीख 31 अक्टूबर मंगलवार
  • नाम वापसी की अंतिम तारीख 2 नवंबर गुरुवार
  • बुधवार मतदान 17 नवंंबर शुक्रवार
  • मतगणना 3 दिसंबर रविवार

चुनावी तैयारी पूरी

बता दें कि इस बार 60 लाख से ज्यादा लोग पहली बार वोट करेंगे। 60.2 लाख नए लोग वोट करेंगे।विशिष्ट संवेदनशील आदिवासी समूहों (PVTG) वोटर्स के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, इस बार PVTG की तरफ से 100% से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार 77 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं।

मध्यप्रदेश एक नजर में

  • मप्र में 64 हजार 523 मतदान केंद्र
  • मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख
  • 22.36 लाख युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे
  • मध्य प्रदेश में पुरुष मतदाता-2 करोड़ 88 लाख
  • महिला मतदाता- 2 करोड़ 72 लाख

छत्तीसगढ़ एक नर में

  • कुल वोटर- 2 करोड़ 3 लाख
  • पुरुष मतदाता- 1 करोड़ 1 लाख
  • महिला मतदाता- 1 करोड़ 2 लाख

राजस्थान एक नजर में

  • कुल वोटर- 5 करोड़ 26 करोड़
  • पुरुष मतदाता- 2 करोड़ 51 लाख
  • महिला मतदाता- 2 करोड़ 73 लाख
पिछली बार साल 28 नवंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान 6 अक्टूबर को आचार संहिता लागू की गई थी।

2018 में एमपी का समीकरण

  • शिवराज सिंह चौहान ने कब शपथ ली- 23 मार्च 2020
  • कमलनाथ ने कब शपथ ली- 17 दिसंबर
  • कमलनाथ मंत्रिमंडल में 28 विधायकों ने शपथ ली थी
  • कमलनाथ ने सभी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था

मप्र विधानसभा का 2018 का गणित

  • कांग्रेस की सरकार 15 महीने ही टिक पाई थी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक सहित कांग्रेस के 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था
  • इनमें सिंधिया समर्थक 6 मंत्री भी शामिल थे
  • कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए थे
  • पार्टी बदलने के बाद उप चुनाव के मैदान में उतरे प्रदेश के 12 मंत्रियों में से तीन मंत्री चुनाव हार गए थे
  • नौ मंत्री चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे
  • हारने वालों में डबरा से इमरती देवी, दिमनी से गिर्राज दंडोतिया, सुमावली से एदल सिंह कंषाना शामिल थे
  • जीतने वाले नौ मंत्रियों में ओपीएस भदौरिया (मेहगांव), प्रद्युम्न सिंह तोमर (ग्वालियर), सुरेश धाकड़ (पोहरी), महेन्द्र सिंह सिसोदिया (बामोरी), ब्रजेन्द्र सिंह यादव (मुंगावली), डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची), राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव (बदनावर) (सभी सिंधिया समर्थक) तथा बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर), और हरदीप सिंह डंग (सुवासरा) शामिल थे।

2018 में राजस्थान का समीकरण

  • राजस्थान में अशोक गहलोत ने कब शपथ ली- 17 दिसंबर 2018
  • उपमुख्यमंत्री के रूप में सचिन पायलट ने ली थी शपथ
  • कुल 23 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी
  • इनमें 13 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री थे

राजस्थान का पिछला गणित

  • भाजपा ने सीट भले ही 90 गवाई हों, लेकिन उसके कांग्रेस से महज पौने दो लाख यानी 1 लाख 77 हजार 699 वोट ही कम थे।
  • पहली बार चुनाव मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी 03 सीट पर जीत हासिल की।
  • 2013 के चुनाव में भाजपा ने 163 सीट जीती थीं, जबकि कांग्रेस को महज 21 सीटें मिली थी। इसमें भाजपा ने 37 लाख 34 हजार 509 वोट अधिक प्राप्त किए थे।

2018 में छत्तीसगढ़ का समीकरण

  • छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने कब शपथ ली- 17 दिसंबर 2018
  • भूपेश बघेल के साथ 17 दिसंबर को अंबिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव और दुर्ग ग्रामीण से विधायक ताम्रध्वज साहू ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली थी शपथ
  • 25 दिसंबर को मंत्री मंडल का विस्तार कर 9 विधायकों को भी मंत्रीमडल में शामिल किया गया था
Tags:
  • MP Election 2023
  • एमपी चुनाव 2023
  • Madhya Pradesh Election 2023
  • Madhya Pradesh Election
  • चुनाव
  • चुनाव 2023
  • RAJIV KUMAR ECI
  • election
  • election 2023
  • मध्य प्रदेश चुनाव
  • मध्य प्रदेश चुनाव 2023
  • राजीव कुमार ईसीआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती