ये हैं मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शिव मंदिर, सावन के महीने में अवश्य चढ़ाएं जल
भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सावन के पवित्र महीने के दौरान आप भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।
अपने विशाल शिव लिंग के लिए प्रसिद्ध है. आपको बता दें कि भोजेश्वर मंदिर की वास्तुकला की खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
सावन के पवित्र महीने में आप नर्मदा नदी के समीप स्थित खंडवा के ओंकारेश्वर मंदिर का भ्रमण करें और इस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव की दिव्य उपस्थिति का अनुभव करें।
खजुराहो में भगवान शिव को समर्पित आश्चर्यजनक कंदरिया महादेव मंदिर जाएं और यहां की मूर्तियों और उत्कृष्ट कलाकृति को देखें।
मंदसौर में शिवना नदी के तट पर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करके आपको अलग ही अनुभव मिलेगा।
सागर के धाना के पास पटना गांव में एक ऐतिहासिक शिव मंदिर है, जिसे पटनेश्वर धाम कहा जाता है।माना जाता है कि 800 साल पहले लक्ष्मी बाई खेर द्वारा निर्मित, इसमें भगवान शिव का स्वयं प्रकट रूप है।
कोटेश्वर धाम, जिसे कोटेश्वर दादा के नाम से भी जाना जाता है, बालाघाट के लांजी में स्थित एक प्रतिष्ठित भगवान शिव का मंदिर है। बालाघाट से मात्र 65 किमी दूर मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित यह पवित्र स्थल अपने अटूट आध्यात्मिक महत्व से भक्तों को आकर्षित करता है।
आगर में स्थित बैजनाथ महादेव मंदिर, भगवान शिव को समर्पित एक प्रसिद्ध प्राचीन हिंदू मंदिर है। इसका बड़ा धार्मिक महत्व है. बता दें कि इस मंदिर में कई शहरों से भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद लेने आते हैं।