GIS में अडानी ने किया MP में 1.1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा, एक लाख से ज्यादा नौकरियां की बंधी आस

Raj Singh | Feb 24, 2025, 13:18 IST
Share
adani
adani

गौतम अडानी ने मध्य प्रदेश के लिए 1.10 लाख करोड़ रुपए के निवेश और एक लाख नौकरियों का ऐलान किया है। यह कदम राज्य में व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में मदद करेगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जीआईएस का आयोजन हो रहा है। इसी समिट में देश के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी पहुंचे थे। गौतम अडानी ने मध्य प्रदेश के लिए बड़े निवेश की घोषणा की। यह ऐलान भोपाल में आयोजित 'मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025' (Madhya Pradesh Global Investors Summit 2025) के दौरान किया गया। अडानी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश का वादा किया, जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

एक लाख नौकरियों का होगा सृजन

गौतम अडानी ने यह भी बताया कि इस निवेश से एक लाख से ज्यादा नई नौकरियां उत्पन्न होंगी। यह कदम राज्य के बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही, राज्य में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

अडानी ग्रुप के नए परियोजनाओं की घोषणा

अडानी ने अपनी कंपनियों के नए प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप, राज्य सरकार के साथ मिलकर एक ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, हवाई अड्डा परियोजना और कोयला-गैसीकरण परियोजना (coal gasification project) पर काम कर रहा है। इन परियोजनाओं में कुल 1 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

ये भी खबर पढ़ें...गौतम अडानी का बड़ा ऐलान: 20 अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कूल खोलेंगे, देंगे दो हजार करोड़ रुपए

राज्य में अडानी ग्रुप का लंबा सफर

गौतम अडानी ने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में उनका सफर अभी लंबा है। उन्होंने गर्व से कहा, "आज, मुझे पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट-मीटर और थर्मल ऊर्जा क्षेत्रों में 1,10,000 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।"

ये भी खबर पढ़ें... अडानी समूह को राहत, ट्रंप ने फॉरेन करप्ट प्रैक्टिसेस एक्ट 1977 को निरस्त किया

पीएम मोदी और मुख्यमंत्री यादव की सराहना

अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, “भारत का आत्मविश्वास पहले कभी इतना ऊंचा नहीं रहा। हमारे देश को वैश्विक मंच पर इतना सम्मान कभी नहीं मिला।” उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रयासों से मध्य प्रदेश ने एक बेहतर निवेश वातावरण तैयार किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • पीएम मोदी
  • गौतम अडानी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • कारोबारी गौतम अडानी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जीआईएस
  • GIS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती