मध्य प्रदेश : 23 अगस्त को शहडोल दौरे पर जाएंगे राज्यपाल मंगू भाई पटेल, जानें पूरा शेड्यूल
Sandeep Kumar | Aug 22, 2024, 17:57 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-22T174630.159
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ( Mangubhai Patel ) 23 अगस्त को प्रदेश के शहडोल जिले के दौरे पर जाएंगे । यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वो शिरकत करेंगे।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangubhai Patel ) कल यानी 23 अगस्त को शहडोल (Shahdol ) जिले के दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां पर कोतमा में आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे जनजातीय समुदाय की तरफ से आयोजित भोजन के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह (Collector Dr. Kedar Singh ) और एसपी कुमार प्रतीक ( SP Kumar Prateek ) ने प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कोतमा में कौशल विकास केंद्र शहडोल परिसर ( Skill Development Center Shahdol Campus ) में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राज्यपाल मंगू भाई पटेल भोपाल से सुबह करीब 9 बजे प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कोतमा आगमन होगा। यहां पर राज्यपाल पारंपरिक स्वागत और जनजातीय लोक कलाकारों की तरफ से दी जा रही प्रस्तुति कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल कई कार्यक्रमों को संबोधित भी करेंगे। करीब दोपहर 12.00 से 12.15 बजे तक प्रदर्शनी, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन और शासकीय स्कूल का निरीक्षण करेंगे । कई कार्यक्रमों शामिल होने के बाद राज्यपाल दोपहर करीब 1 बजे आवास का लोकार्पण और बैगा जनजातीय समुदाय के साथ भोजन करेंगे। फिर वे जमुई हेलीपेड के लिए रवाना होंगे।
![sandeep mishr]()
कलेक्टर-एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
ऐसा रहेगा राज्यपाल के कार्यक्रम का शेड्यूल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari