खाटूश्याम मंदिर में लगी आग, मूर्ति पड़ी काली, लाखों का नुकसान

Ravi Singh | Oct 17, 2024, 22:39 IST
Share
Khatu Shyam Temple
Khatu Shyam Temple

गुना जिले के चांचौड़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर में आग लग गई। मंदिर का निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ था। आग में मंदिर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से मूर्ति भी काली पड़ गई है।

Khatu Shyam Mandir : मध्य प्रदेश के गुना जिले से बड़ी खबर आई है। यहां खाटू श्याम मंदिर में भीषण आग लग गई। लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। मंदिर के निर्माण को एक साल पहले ही हुआ था। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

आग लगने से मूर्ति पड़ी काली

चाचौड़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर में भीषण आग लग गई। जिससे मंदिर का काफी सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने से मूर्ति काली पड़ गई है। मंदिर में आग लगते ही तुरंत स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम किया।

लाखों का सामान जलकर राख

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन मंदिर में मौजूद लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि आग दीपक से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मंदिर की दीवारें और छत भी जलकर राख हो गई। बता दें कि मंदिर में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में कर रही है।

दीपक से फैली आग

लोगों का कहना है कि अचानक मंदिर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग दीपक से फैली। लपटें उठती देख लोगों ने पानी डालकर आग बुझाना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। आग में मंदिर में रखा सारा सामान जल गया। इसके अलावा लकड़ी की दीवारें और छत भी जलकर राख हो गई। आग की वजह से मूर्ति भी काली पड़ गई। मंदिर में रखा दानपात्र भी जलकर राख हो गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गुना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Khatu Shyam
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • खाटूश्याम मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा