सरकारी अस्पतालों में नौ इंजेक्शनों की सप्लाई रोकी, प्रतिबंध पर जांच के बाद कदम उठाएगी सरकार
Pratibha ranaa | Aug 22, 2024, 14:53 IST
इन दवाओं की गुणवत्ता पर उठा सवाल...
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नौ इंजेक्शनों की सप्लाई को गुणवत्ता जांच के लिए रोका गया। लैब रिपोर्ट के बाद ही इनका उपयोग या प्रतिबंध तय होगा।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नौ इंजेक्शनों की सप्लाई रोक दी गई है। इस मामले में प्रदेश सरकार जांच के बाद इनका इस्तेमाल किए जाने अथवा बैन किए जाने पर कदम उठाएगी। मीडिया में चल रही खबरों पर मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिडेट यानी MPPHSCL ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इंदौर के गांधी मेडिकल कॉलेज की ओर से 8 अगस्त को नौ ड्रग्स के बड़े लॉट की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई है। इसे रिकॉर्ड पर लेते हुए चिह्नित दवाओं के बैच की सप्लाई रोक दी गई है। जांच होने तक इन्हें अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सप्लाई नहीं किया जाएगा।
जिन दवाओं के लॉट की सप्लाई रोकी गई है, उनमें सभी दवा इंजेक्शन फॉर्म में हैं। ये लाइफ सेविंग, एंटीबायोटिक्स और मल्टी विटामिन ड्रग्स हैं। मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन के एमडी पंकज जैन का कहना है कि जब किसी दवा का लॉट आता है और उसे लेकर किसी तरह की कोई शिकायत आती है तो संबंधित बैच की जांच तक उपयोग पर प्रतिबंध लगा देते हैं।
![इंजेक्शन सप्लाई]()
गांधी मेडिकल कॉलेज, इंदौर की ओर से जिन नौ दवाओं को लेकर शिकायत की गई है, उनके सैंपल जांच के लिए भेज रहे हैं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है। लैब से विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दवाओं को प्रतिबंधित करने को लेकर कदम उठाए जाएंगे। अभी जो दवाओं को बैन करने की बात सामने आ रही है, वह पूर्णत: निराधार है।
फिलहाल मामला सामने आने के बाद MPPHSCL ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (सीएमएचओ) को निर्देश जारी करते हुए इन दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह भी कहा गया है कि यदि निचले स्तर पर कहीं इन्हें वितरित किया गया है तो उसे भी रोक दिया जाए।
राज्य स्तरीय लैब से रिपोर्ट आने के बाद इसे कोलकाता लैब में भेजा जाएगा। वहां से यदि इन नौ दवाओं के लॉट के बैच में किसी तरह की कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ राज्य सरकार एक्शन लेगी। कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है।
जांच होने तक सप्लाई रोकी
इंजेक्शन सप्लाई
जांच कराना एक सामान्य प्रक्रिया
अस्पतालों में सप्लाई रोकी
आगे क्या होगा...
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
By Ratan Kumar Mishra
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
By Harrison Masih
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
By
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
By Amresh Kushwaha
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
By Aman Vaishnav
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
By Ramanand Tiwari
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
By Sourabh Bhatnagar