सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- लाड़ली बहना के खाते में आएंगे 3 हजार रुपए

Vikram Jain | Feb 10, 2025, 17:47 IST
madhya pradesh laadli behna yojana 21st installment transfer
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम ने 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में 1,553 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने योजना में राशि बढ़ाने की घोषणा की।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। सीएम मोहन ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने योजना में राशि बढ़ाने की घोषणा की और कहा कि लाड़ली बहनों को अब 3,000 रुपए तक मिलेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं में करोड़ों की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने 144 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।



1250 से बढ़ाकर 3 हजार करेंगे राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के सोनकच्छ से लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1,553 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक और बड़ी घोषणा की कि योजना के तहत दी जाने वाली राशि अब बढ़ाई जाएगी और लाड़ली बहनों को धीरे-धीरे 3,000 रुपए तक दिए जाएंगे।





ये खबर भी पढ़ें...



MP में पहली बार सफल हार्ट ट्रांसप्लांट, मरीज दिनेश से मुलाकात कर CM मोहन ने की बड़ी घोषणा



81 लाख किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने किसानों और पेंशनधारियों को भी बड़ी सौगात दी। उन्होंने किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में 1 हजार 624 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों को 337 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदान की गई।



ये खबर भी पढ़ें...



महाकुंभ 2025: संगम में जाने वालों से CM मोहन यादव की विशेष अपील



योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

सोनकच्छ के पीपलरावां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उनसे योजना के लाभ को लेकर जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 144 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 102 करोड़ रुपए के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 16 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।



राहुल और प्रियंका गांधी पर कसा तंज

कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादल ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर तंज कसा। साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी को नकली गांधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवान और सनातन के प्रति दुर्भावना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवान और सनातन धर्म के प्रति दुर्भावना है। गांधी परिवार अयोध्या नहीं गया और अब प्रयागराज भी नहीं गया।



ये खबर भी पढ़ें..



एमपी बोर्ड: 10वीं-12वीं की परीक्षा में बदलाव, अब दो मुख्य परीक्षाओं से बनेगा फाइनल रिजल्ट



लिंक परियोजना से प्रत्येक गांव को मिलेगा पानी

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास के लिए पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना की भी घोषणा की, जिससे 66 गांवों को पानी मिलेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। गेहूं के समर्थन मूल्य को 2,600 रुपये प्रति क्विंटल करने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि अब मध्य प्रदेश में देहदान करने वालों को राजकीय सम्मान दिया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें...



MP के स्टार्ट-अप्स को नई दिशा देगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : सीएम मोहन यादव



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश
  • देवास न्यूज
  • Laadli Behna Yojana
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  • cm mohan yadav