मध्य प्रदेश के जबलपुर में अभी नीलाम नहीं होगी बीएसएनल की यह जमीन

Neel Tiwari | Jul 21, 2024, 23:26 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-21T231649.670
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-21T231649.670

नगर निगम सदन में बीते सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा की ओर से टेलीकॉम फैक्ट्री की 70 एकड़ जमीन को नगर निगम को नि:शुल्क सौंपने का प्रस्ताव सौंपा था।

जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया की बीएसएनल भी केंद्र सरकार का ही एक उपक्रम है और अब बीएसएनएल के द्वारा अनुपयोगी जमीनों को डिस्पोज करने की जो नीति बनाई गई है उसके तहत कुछ जमीनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है।

बीएसएनएल की वह जमीन जिसमें हजारों हरे-भरे वृक्ष हैं। उसे बचाने के लिए सामाजिक संगठनों से लेकर नेता तक मैदान में उतरने की तैयारी में जुट चुके थे। शहर के प्रबुद्ध जनों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई थी । पर अब यह सच सामने आया है कि यह जमीन तो नीलाम ही नहीं हो रही क्योंकि यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

3c33f49b-d55
3c33f49b-d55

कई दिनों से सुर्खियों में था मामला

जबलपुर के रानीताल क्षेत्र में बीएसएनएल की एक टेलीकॉम फैक्ट्री संचालित होती थी। बीएसएनएल के द्वारा उपयोग में नहीं लाई जा रही संपत्तियों को बेचने की नीति के साथ ही टेलीकॉम फैक्ट्री में स्थित या 70 एकड़ जमीन भी बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद शहर के एक बड़े तबके ने इस जमीन में भारी मात्रा में पेड़ पौधे होने के नाते इस जमीन को बेचने और इस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराए जाने का विरोध शुरू किया था। इसके बाद इस मामले को समझने आज जबलपुर के जिला कलेक्टर खुद टेलीकॉम फैक्टरी पहुंचे और बीएसएनएल के डिप्टी जनरल मैनेजर नवल कुमार डोंगरे से मुलाकात की।

c1d43ed7-75b
c1d43ed7-75b

हाई कोर्ट में लंबित है मामला

जबलपुर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया की बीएसएनल भी केंद्र सरकार का ही एक उपक्रम है और अब बीएसएनएल के द्वारा अनुपयोगी जमीनों को डिस्पोज करने की जो नीति बनाई गई है उसके तहत कुछ जमीनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है।बीएसएनएल की टेलीकॉम फैक्ट्री की जमीन में 26 एकड़ जमीन राज्य सरकार की भी है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि अभी इस जमीन का मामला हाईकोर्ट में लंबित है इसलिए नीलामी प्रक्रिया में यह जमीन शामिल नहीं है। आने वाले समय में यदि कोई ऐसी स्थिति बनती है तो राज्य शासन और केंद्र शासन की जमीन पर आपसी सहमति से ही विचार किया जाएगा। वहीं रविवार को कलेक्टर के द्वारा किए गए इस जमीन के निरीक्षण से यह बात साफ हो गई है कि बीएसएनएल की नीलामी प्रक्रिया में जबलपुर की टेलीकॉम फैक्ट्री की 70 एकड़ जमीन शामिल नहीं है।

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में दिया था प्रस्ताव

नगर निगम सदन में बीते सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा की ओर से टेलीकॉम फैक्ट्री की 70 एकड़ जमीन को नगर निगम को नि:शुल्क सौंपने का प्रस्ताव सौंपा था। निगमाध्यक्ष रिकुंज विज और महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया था।नेता प्रतिपक्ष की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में कहा गया था कि टेलीकॉम फैक्ट्री की जमीन को बेचने की प्रक्रिया शुरू की गई है। टेलीकॉम फैक्ट्री की जमीन पर लगभग 18 हजार वृक्ष लगे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन जोन का काम करते हैं। हालांकि अब जानकारी सामने आने के बाद पर्यावरण प्रेमियों ने भी राहत की सांस ली है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BSNL
  • बीएसएनल की जमीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड