मध्य प्रदेश : डैम से पाइपलाइन बिछाने का काम हुआ नहीं और सरकार ने खर्च कर डाले 244 करोड़
मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक ऐसा घोटाला सामने आ रहा है जो सभी को हैरान कर देगा। दरअसल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक डैम से वाटर डिस्ट्रीब्यूशन चैनल (water distribution channel ) बनाने के लिए कंपनियों को करीब 244 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान (advance payment ) कर दिया। सबसे ज्यादा आश्चर्यजनक बात ये रही कि इस चैनल का निर्माण अबतक हुआ नहीं। कांग्रेस की सरकार ( Congress government ) गिरने के बाद प्रदेश में आई बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने भी एडवांस राशि को अनदेखा कर दिया।
कांग्रेस सरकार ने दिया था ठेका
जल संसाधन विभाग (Water Resources Department ) के अनुसार हैदराबाद की एक कंपनी और मेसर्स पटेल इंजीनियरिंग (mesars Patel Engineering ) के जॉइंट वेंचर को साल 2019 में तत्कालीन कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने ठेका दिया था। उसी साल जल वितरण चैनल (water distribution channel ) के निर्माण के लिए करीब 244 करोड़ रुपए की अग्रिम राशि जारी की गई। इस परियोजना को 28 मार्च 2024 तक पूरा किया जाना था, लेकिन 2019 से 2024 तक जमीन पर एक भी पाइप नहीं बिछाया गया।
कांग्रेस सरकार ने की थी नियन शर्तों की अनदेखी
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने टेंडर की सभी नियमों और शर्तों का उल्लंघन करते हुए एडवांस राशि जारी कर दी है। जिसमें जिक्र किया गया था कि बांध निर्माण एक निश्चित स्तर पर पहुंचने के बाद ही पाइप लाइन बिछाई जा सकेगी। यहां पर बांध निर्माण काम का कभी शुरू नहीं हुआ । फिर भी 244 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए।
ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश का वन विभाग ही कर रहा हाथियों पर कब्जा !
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक