दीपावली से पहले मोहन सरकार बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता, कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Dablu Kumar | Oct 02, 2025, 14:43 IST
karmchari
मध्य प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने का निर्णय ले सकती है। बता दें कि, 1 अक्टूबर को केंद्रीय सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।

Bhopal. मध्यप्रदेश सरकार दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाने पर विचार कर रही है, जो केंद्रीय सरकार के निर्णय के अनुरूप है। 1 अक्टूबर को केंद्रीय सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58% कर दिया है। यह बढ़ोतरी अगले साल जुलाई से प्रभावी होगी, जिससे कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा। मोहन सरकार भी इसी तरह का महंगाई भत्ता अपने राज्य कर्मचारियों को देने की संभावना जता रही है।



वित्त विभाग का क्या कहना

वर्तमान में महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मूल रूप से जब भी भारत सरकार महंगाई भत्ता और राहत में वृद्धि करती है, तब उसी तारीख से यह लाभ प्रदेश में भी लागू हो जाता है। चूंकि अब भारत सरकार ने महंगाई भत्ता और राहत में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, इसलिए प्रदेश में भी इसे लागू किया जाएगा। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए आदेश अगले सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे, जबकि राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया जाएगा।



ये भी पढ़िए... DA Hike : दशहरा से पहले मनी कर्मचारियों की दिवाली, मोदी सरकार ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता



महंगाई भत्ता वृद्धि वाली खबर पर एक नजर

  1. महंगाई भत्ता वृद्धि: मध्य प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को तीन प्रतिशत बढ़ा सकती है, जैसा कि केंद्रीय सरकार ने किया है।
  2. केंद्रीय सरकार का निर्णय: केंद्रीय सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को 58% तक बढ़ा दिया है, जो जुलाई से लागू होगा और तीन महीने का एरियर मिलेगा।
  3. राज्य सरकार का पालन: मध्य प्रदेश सरकार आम तौर पर केंद्रीय सरकार के निर्णय का पालन करती है, इस कारण राज्य कर्मचारियों को भी DA वृद्धि का लाभ मिलेगा। हालांकि, केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है।
  4. कैबिनेट से मंजूरी: राज्य कर्मचारियों के लिए यह निर्णय कैबिनेट बैठक में लिया जाएगा, और मुख्यमंत्री दीपावली से पहले घोषणा कर सकते हैं।
  5. आठवां वेतन आयोग: यदि 2026 में आठवां वेतन आयोग लागू होता है, तो यह महंगाई भत्ते में अंतिम वृद्धि हो सकती है, क्योंकि नए वेतनमान में भत्ते समाप्त हो जाएंगे।

ये भी पढ़िए... आज इंदौर और दिल्ली रहेंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे जीतू पटवारी



बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दीपावली को देखते हुए घोषणा कर सकते हैं और बाद में कैबिनेट से अनुमोदन प्राप्त कर सकते हैं। इस समय पेंशनरों को 53% की दर से महंगाई राहत मिल रही है।



ये भी पढ़िए... महंगाई भत्ता और वेतनमान की मांग को लेकर पेंशनर्स का विरोध, सरकार को दी चेतावनी



आठवें वेतन आयोग से पहले महंगाई भत्ते में अंतिम वृद्धि

यदि मध्य प्रदेश सरकार जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू करती है, तो यह महंगाई भत्ते और राहत में अंतिम वृद्धि हो सकती है। नए वेतन आयोग के तहत भत्ते समाप्त हो जाएंगे, क्योंकि वेतनमान अब केवल मूल वेतन पर आधारित होगा। हालांकि, यह सरकार पर निर्भर करेगा कि वह वेतन आयोग की अनुशंसा कब से लागू करती है।



ये भी पढ़िए... MP News: एमपी में 3 साल में 30% तक बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता , जानें किसे कितना होगा फायदा



मध्य प्रदेश सरकार 3 फीसदी महंगाई भत्ता प्रदान करें

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने जानकारी में बताया कि जिस प्रकार से केंद्र एवं रेलवे द्वारा अपने कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर बोनस एवं 3% महंगाई भत्ता/महंगाई राहत केंद्र के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों को प्रदान कर दी गई है। उसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को बोनस एवं 3% महंगाई भत्ता/ महंगाई राहत जुलाई 2025 से देकर दीपावली के त्योहार पर कर्मचारियों को आर्थिक रूप से खुशियां प्रदान करें। मध्य प्रदेश में 1996 से बोनस बंद हो गया है। 1996 तक 1079 रुपए बोनस के रूप में कर्मचारियों को प्राप्त होते थे।



वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 55% की दर से महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आज भी जब अपने कर्मचारियों को बोनस प्रदान किया जा रहा है। वहां मध्य प्रदेश में कर्मचारियों को बोनस से वंचित कर दिया गया है। एक तरफ प्रदेश सरकार द्वारा कहा जाता है कि केंद्र के समान कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दी जाएगी। वहीं बोनस प्रदाय ना करना कहीं ना कहीं कथनी और करनी में अंतर है। दीपावली के अवसर पर हर घर में खर्चा बढ़ जाता है। इसकी भरपाई के लिए सरकार को बोनस के साथ 3% महंगाई भत्ता और महंगाई राहत प्रदेश के 10 लाख कर्मचारियों को प्रदान करना चाहिए।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन सरकार
  • मोहन यादव
  • महंगाई भत्ता
  • दीपावली
  • आठवां वेतन आयोग