कोलकाता घटना के बाद MP स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अब CCTV की जद में रहेंगे सरकारी अस्पताल
Deeksha Nandini Mehra | Aug 20, 2024, 11:29 IST
अब CCTV की जद में रहेंगे सरकारी अस्पताल
कोलकाता की घटना के बाद मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही रात के समय कॉलेज के डीन को परिसर का राउंड लगाने का निर्देश है।
Hospitals Security will be Increased in MP : कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों और संबंधित अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था (Security Measures) को कड़ा किया जा रहा है।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (Directorate of Medical Education) ने प्रदेश के सभी 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) के डीन (Deans) और अधीक्षकों (Principals) को आदेश दिया है कि कॉलेज और अस्पताल के हर हिस्से को सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की निगरानी में रखा जाए।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने विशेष निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्थान जहां लोगों की आवाजाही कम होती है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके अतिरिक्त, मेडिकल कॉलेज के डीन और अस्पताल अधीक्षक (Hospital Superintendents) रात के समय अस्पताल और परिसर का राउंड (Round) लेंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालक डॉ. एके श्रीवास्तव (Dr. A.K. Srivastava) ने सुरक्षा संबंधित 10 बिंदुओं पर कार्रवाई (Action) करने और एक सप्ताह में परिपालन रिपोर्ट (Compliance Report) देने के लिए कहा है।
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण पिथौड़े (Medical Education Commissioner Tarun Pithode) ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग (Video Conferencing) के माध्यम से अस्पतालों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कई कॉलेजों में इन निर्देशों का पालन भी शुरू हो गया है।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है जबकि निजी मेडिकल कॉलेजों (Private Medical Colleges) की निगरानी (Monitoring) के संबंध में अभी तक कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (Directorate of Medical Education) ने प्रदेश के सभी 17 सरकारी मेडिकल कॉलेजों (Government Medical Colleges) के डीन (Deans) और अधीक्षकों (Principals) को आदेश दिया है कि कॉलेज और अस्पताल के हर हिस्से को सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की निगरानी में रखा जाए।
मेडिकल कॉलेज के डीन और अस्पताल अधीक्षक लगाएंगे राउंड
पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
निजी कॉलेजों की निगरानी पर प्रश्न चिन्ह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari