इंतजार खत्म : सरकार ने मंत्रियों को दिए निज सहायक और निज सचिव, पढ़ें सूची में किस-किस का नाम

मध्‍य प्रदेश में मंत्रियों को निज सहायकों की नियुक्ति की गई है। लंबे समय से मंत्री निजी स्टॉफ का इंतजार कर रहे थे। इसके आदेश 9 अगस्त को जारी किए गए हैं। 

author-image
Ravi Singh
New Update
assistants appointment
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

भोपाल. मध्यप्रदेश की डॉ.मोहन यादव की अगुआई वाली सरकार के मंत्रियों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निज सहायक और निज सचिव मिल गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। 

दरअसल, स्टाफ को लेकर मंत्री लंबे समय से इसे लेकर मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि स्टाफ ना होने से काम प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि करीब 21 मंत्रियों को अपने निज और विशेष सहायक नहीं मिले थे, जबकि इन मंत्रियों ने जनवरी में सरकार के पास जानकारी भेज दी थी कि वो कौन-कौन से अधिकारियों को वे स्टाफ में रखना चाहते हैं। 

इसलिए अटका था मामला

पूरा मामला नए और पुराने अधिकारियों के बीच की लड़ाई में अटका था। प्रदेश में 2023 के चुनाव के बाद जब नई सरकार का गठन हुआ, तब ये स्पष्ट कर दिया गया था कि अब पुराने चेहरों को मंत्रियों के स्टाफ में जगह नहीं मिलेगी। हालांकि, मंत्रियों ने पुराने तजुर्बेकार स्टाफ की जरूरत बताते हुए नोटशीट आगे बढ़ाई थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ था।  

क्या कहता है नियम

किसी भी सरकार में शामिल मंत्रियों को स्टाफ मिलता है, यह स्टाफ मंत्रियों की रैंक के हिसाब से उन्हें दिया जाता है। कैबिनेट मंत्री का स्टाफ अलग होता है, जबकि राज्य मंत्री का स्टाफ अलग होता है। 

कैबिनेट मंत्री का स्टाफ

1. एक विशेष सहायक अधिकारी ( यह अधिकारी राजपत्रित होता है) 
2. एक निजी सचिव (सचिव शासन में ग्रेड-2 या ग्रेड-3 का कर्मचारी होता है) 
3. एक निजी सहायक (सचिव शासन में ग्रेड-2 या ग्रेड-3 का कर्मचारी होता है) 
4. पांच कर्मचारी ग्रेड-4 के होते हैं, एक एलडीसी और एक यूडीसी होता है।
5. इसके अलावा मंत्री कुछ कर्मचारियों अपने विभाग से अटैच कर सकते हैं।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

सरकार में जो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के होते हैं, उन्हें लगभग कैबिनेट मंत्री के बराबर ही स्टाफ मिलता है। यानी जितना स्टाफ कैबिनेट मंत्री के पास रहता है, उतना ही राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पास भी होता है। वहीं, राज्य मंत्री के स्टाफ में विशेष सहायक नहीं मिलता है, बाकि स्टाफ में कर्मचारियों की नियुक्तियां होती हैं।

किस मंत्री के यहां किसकी तैनाती देखिए सूची 

मंत्री नियुक्त अधिकारी का पद अधिकारी का नाम 
राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री सहायक ग्रेड- 3राजेंद्र शर्मा
कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड- 2दीपक खरे, प्रणव अंबाडकर
तुलसी सिलावट, कैबिनेट मंत्री निज सचिवशैलेंद्र सिंह चौहान
उदय प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड- 3अंशुल शर्मा
करण सिंह वर्मा, कैबिनेट मंत्री निज सहायकएन. के. विजयवर्गीय
डॉ. कुंवर विजय शाह, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-3कंचन कुमार श्रीवास्तव
विश्वास सारंग, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-3विनोद सिंह रावत
नागर सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-3राजहंस दुबे
चैतन्य कुमार कश्यप, कैबिनेट मंत्री निज सचिवविमल कुमार गुप्ता
ऐदल सिंह कंसाना, कैबिनेट मंत्री निज सचिवशिव दयाल हारोडे
राकेश शुक्ला, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-2मनोज कुमार जैन
संपतिया उईके, कैबिनेट मंत्री सहायक ग्रेड-2मुकेश मेहता
नारायण सिंह कुशवाह, कैबिनेट मंत्री निज सचिवअरविंद सोनगिरकर
कृष्णा गौर, राज्य मंत्री निज सचिवके.के. सिंह बघेल
दिलीप जयसवाल, राज्य मंत्री सहायक ग्रेड-2यतीन्द्र व्यास
लखन पटेल, राज्य मंत्री निज सचिवएन.के.प्रजापति
दिलीप अहिरवार, राज्य मंत्री निज सचिवअनिल समारी, गंगाराम श्रीवास
प्रतिमा बागरीनिज सचिवअजय सक्सेना

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सीएम मोहन यादव बीजेपी एमपी बीजेपी एमपी सीएम मोहन यादव निज सहायकों की नियुक्ति