पैरालंपिक खिलाड़ी प्राची यादव ने PWD की नौकरी लेने से किया इंकार, बोलीं- DSP या डिप्टी कलेक्टर बनाओ

Ravi Singh | Oct 02, 2024, 23:20 IST
Share
Prachi Yadav
Prachi Yadav

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार 2 अक्टूबर को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित 17 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कुल 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे, लेकिन किसी कारणवश 10 खिलाड़ी नहीं आ पाए।

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार 2 अक्टूबर को विक्रम पुरस्कार से सम्मानित 17 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पैरालंपिक खिलाड़ी प्राची यादव ने नियुक्ति लेने से मना कर दिया है। प्राची का कहना है कि अगर आप डीएसपी स्तर की नौकरी नहीं दे रहे हैं तो उस स्तर की कोई और नौकरी दें। कुल 27 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे, लेकिन किसी कारणवश 10 खिलाड़ी नहीं आ पाए। साथ ही ओलंपिक, पैरा ओलंपिक 2024, वर्ल्ड डेफ शूटिंग और वर्ल्ड स्नूकर के 8 खिलाड़ियों को मानदेय दिया गया।

हमें आपसे ही उम्मीद है : सीएम मोहन

इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब कोई वैज्ञानिक अपने मिशन में असफल होता है तो प्रधानमंत्री उसका मनोबल बढ़ाने भी जाते हैं। उसका हौसला बढ़ाने भी जाते हैं। हौसला बढ़ाने का यही तरीका है। इसी से प्रतिभा निखरती है। इसीलिए कोई भी ओलंपिक खाली नहीं जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए सरकार के संसाधनों के अलावा हमने जिंदल ग्रुप को भी शामिल किया। हमने कहा कि एक-एक खिलाड़ी को गोद लें। आने वाले ओलंपिक में अगर हम उन पर निवेश करेंगे तो क्यों नहीं वे मेडल लेकर आएंगे, वे हमारा भविष्य हैं। हमें आपसे ही उम्मीद है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 8 खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की और कहा कि इन लोगों को नौकरी भी मिलेगी। कैबिनेट में प्रस्ताव आने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप हमारा भविष्य हैं और हमें आपसे ही उम्मीदें हैं।

खेल एवं युवा मंत्री ने कहा...

खेल एवं युवा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी ओलम्पिक, पैरालम्पिक एवं अन्य अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने भी सेवा एवं स्वच्छता का संकल्प एवं संदेश दिया साथ ही उनका कहना है कि राज्य का नाम रोशन करने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा, भाग लेने वालों को 10 लाख रुपए की सम्मान राशि दी गई। साथ ही, राज्य का नाम रोशन करने वाले हमारे विक्रम पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए।

DSP नहीं तो उस स्तर की नौकरी दें: प्राची

पैरा ओलंपिक खिलाड़ी प्राची यादव का कहना है कि मैंने नौकरी लेने से इनकार कर दिया। प्राची यादव ने कहा कि आज मुझे लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति मिल गई है, लेकिन मैंने नौकरी लेने से इनकार कर दिया है। इससे पहले वे मुझे विक्रम अवॉर्डी में क्लर्क की नौकरी दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया था कि वे हमें डीएसपी या डिप्टी कलेक्टर का पद देंगे। मैं सरकार से मांग करती हूं कि अगर आप डीएसपी स्तर की नौकरी नहीं दे रहे हैं तो उस स्तर की कोई और नौकरी दें। मैं सरकार से कहना चाहूंगी कि पैरा एथलीटों के लिए बहुत सारी चीजें हैं। लेकिन, खिलाड़ियों के लिए उतनी सुविधाएं नहीं हैं। वहां व्हील चेयर के लिए रैंप और बाथरूम की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

सरकार को धन्यवाद : भूरक्षा दुबे

वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे ने कहा कि मुझे जल संसाधन विभाग में नियुक्ति मिल गई है। हम पिछले तीन साल से इस नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार हम सरकारी सेवा में जा रहे हैं। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं। लेकिन मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि हमारी शिक्षा के स्तर को ध्यान में रखते हुए नौकरी और पदोन्नति के लिए नीति बनाए।

मुझे ए ग्रेड की पोस्ट दी जाए : रुबिना फ्रांसिस

रुबीना फ्रांसिस ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हूं। इस बार मुझे मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया है। मैं मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध करती हूं कि मुझे ए ग्रेड की पोस्ट दी जाए, क्योंकि भविष्य हमेशा खेल पर आधारित नहीं होता। कई बार हम हार जाते हैं। उम्र होती है, खेल का कुछ फैक्टर होता है। क्योंकि एक ही खिलाड़ी हर जगह चमक नहीं पाता।

मैं इससे संतुष्ट हूं : प्रगति दुबे

विक्रम अवार्डी शूटिंग खिलाड़ी प्रगति दुबे का कहना है कि मेरी नियुक्ति जल विभाग में हुई है, मैं इससे संतुष्ट हूं। राज्य सरकार ने काफी सुविधाएं दी हैं। मैं जो इवेंट करती हूं, वह काफी महंगे होते हैं, इसमें मुझे काफी सहयोग मिल रहा है। मुझे सरकार से उतना ही सहयोग मिल रहा है, जितना मुझे चाहिए। जो नए लोग यहां आना चाहते हैं, उन्हें अपने भविष्य के लिए बेहतर मार्गदर्शन मिलता है। बोर्डिंग में सभी तरह की सुविधाएं हैं, उचित शेड्यूलिंग है, किसी भी खिलाड़ी को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।

खेलों के लिए जागरूकता फैलाए : पूजा ओझा

पैरा कैनोइंग खिलाड़ी पूजा ओझा ने कहा कि मैं भारतीय डाक विभाग में कार्यरत हूं। मुझे पैरालंपिक में भाग लेने के लिए दस लाख रुपए की राशि दी गई है। मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूं और उन्हें पैरालंपिक खेलों के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह भी देती हूं, जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और हमारा देश आगे बढ़ेगा।

इन में मिली नियुक्ति

े्
े्


ये खिलाड़ी नहीं हुए उपस्थित

ं
ं


इन खिलाड़ियों को मिले नगद पुरस्कार

ं
ं


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें











Tags:
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • द सूत्र की मुहिम
  • Prachi Yadav
  • प्राची यादव
  • रुबीना फ्रांसिस
  • कपिल और रुबीना
  • पैरा ओलंपिक खिलाड़ी
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?