MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Amresh Kushwaha | Sept 15, 2024, 08:15 IST
प्रदेश में अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के साथ 9 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मानसूनी सिस्टम के आने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में भारी बारिश के आसार हैं।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे नदी और नाले उफान पर हैं। अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक नए और मजबूत मानसूनी सिस्टम के आने से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में 40 इंच से अधिक बारिश हुई है, जिनमें भोपाल भी शामिल है। श्योपुर जिला सबसे अधिक बारिश वाला जिला है, जहां सामान्य से 104% अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोपाल जिला छठे स्थान पर है, जहां सामान्य से 40% अधिक बारिश हुई है। रीवा जिला सबसे कम बारिश वाला जिला है, जहां 34% कम बारिश दर्ज की गई है। भोपाल शहर में बारिश का अगला दौर नया रिकॉर्ड बना सकता है, जहां अब तक 61.30 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 52% अधिक है।
अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में भारी बारिश
मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश में रविवार 15 सितंबर से तेज बारिश की संभावना है, जो 2-3 दिनों तक जारी रह सकती है। अनंत चतुर्दशी के दिन भोपाल में भारी बारिश के आसार हैं। 9 जिलों को सोमवार के लिए रेड अलर्ट पर रखा गया है। यह मानसूनी सिस्टम ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।
अगले तीन दिन रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट
- 16 सितंबर: 9 जिलों में रेड अलर्ट: अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर।
- 17 सितंबर: 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्ना। वहीं भोपाल संभाग और नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में येलो अलर्ट।
- 18 सितंबर: मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग के राजगढ़ जिले में येलो अलर्ट।
25 जिलों में 40 इंच से अधिक बारिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari