MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी टॉप न्यूज
मंत्रियों की क्लास लेंगे सीएम मोहन यादव, देना होगा हर काम का लेखा-जोखा
मध्य प्रदेश में मोहन सरकार अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे करने जा रही है। बता दें कि 13 जून को यह पड़ाव आएगा। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों की समीक्षा बैठक का फैसला किया है। उन्होंने 8 से 10 मई के बीच की तारीख तय की है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP तबादला नीति 2026 पर सीएम मोहन यादव सख्त, जानें ट्रांसफर का गणित कैसे करेगा काम?
मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 के लिए तबादला नीति का इंतजार खत्म होने वाला है। इसका प्रस्ताव तैयार है और अगली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। संभावना है कि 15 मई से एक माह के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, सभी विभागों में यह नीति..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश पुलिस की नई ट्रेनिंग नीति : साइबर क्राइम और AI से निपटने के लिए तैयार होंगे जवान
मध्य प्रदेश पुलिस पहली बार साइबर क्राइम, संगठित अपराध और AI जैसी नई चुनौतियों से निपटने के लिए नई प्रशिक्षण नीति लागू करने जा रही है। यह नीति पुलिसकर्मियों को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 में हुआ बड़ा घोटाला? बिना RCI रजिस्ट्रेशन 15 हजार ने ले लिया बोनस
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 की मेरिट लिस्ट पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि हजारों अपात्र उम्मीदवारों को 5% बोनस अंक दे दिए गए, जबकि उनके पास वैध RCI प्रमाणपत्र नहीं था। हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। लेकिन कोर्ट ने...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
उज्जैन सिंहस्थ 2028 : शिप्रा किनारे रिसॉर्ट बनाने के अरमानों पर फिरा पानी, हाई कोर्ट ने लगाई पाबंदी
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन की शिप्रा नदी के किनारे अवैध निर्माण और रिसॉर्ट्स पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक। नदी के 200 मीटर के दायरे में नहीं होगा व्यापार।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल में प्रदूषण घटाने के नाम पर, कचरे में फूंके गए करोड़ों, निगम पर उठे सवाल
भोपाल, जिसे झीलों का शहर कहा जाता है, की हवा में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए दिए थे। यह फंड नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत भोपाल नगर निगम को मिला था। इसका उद्देश्य शहर में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करना था। नगर निगम ने इस फंड का इस्तेमाल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Metro ToLet: एक साल में ही हश्र देखिए, अफसर अपनी नाकामी को पहल बता रहे, इसे नाम दिया... सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स
मध्यप्रदेश में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट जिस उम्मीद और सपने के साथ शुरू किया गया था, आज वही प्रोजेक्ट अफसरशाही की लापरवाही व जल्दबाजी का जीता-जागता उदाहरण बन गया है। करीब 22,000 करोड़ रुपए की लागत से इंदौर और भोपाल में खड़ी की गई मेट्रो अब विकास का प्रतीक कम..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में कल सड़क पर उतरेगी पार्टी, नेशनल हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन
मध्य प्रदेश में गुरुवार 07 मई को कांग्रेस एक बड़े आंदोलन की योजना बना रही है। पार्टी प्रदेश के सात अलग-अलग जगहों पर नेशनल हाईवे जाम करेगी। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व मंत्री..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
क्या फिर जेल जाएंगी सोनम रघुवंशी? जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार
मेघालय के चर्चित हनीमून मर्डर केस में एक बार फिर कानूनी हलचल मच गई है। मेघालय सरकार ने इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट में..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
जनसुनवाई में आईएएस ऋषव गुप्ता पर लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर को बिकाऊ कहने पर पिता-पुत्र को 6 घंटे की जेल
जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करना है, लेकिन मंगलवार, 05 मई को मध्यप्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय पर नजारा कुछ और ही था। यहां अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक किसान और उसके पुत्र को अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भारी...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...