MP तबादला नीति 2026 पर सीएम मोहन यादव सख्त, जानें ट्रांसफर का गणित कैसे करेगा काम?

Amresh Kushwaha | May 06, 2026, 09:16 IST
Share
mp tabadla niti 2026 15 may transfer open
mp tabadla niti 2026 15 may transfer open

मध्यप्रदेश में 2026 की तबादला नीति जल्द कैबिनेट से मंजूर हो सकती है। एक माह के लिए 15 मई से तबादले खुल सकते हैं। सीएम मोहन यादव ने नाराजगी जताई कि नीति अब तक क्यों नहीं आई है।

News In Short

  • मध्यप्रदेश में 2026 की तबादला नीति जल्द कैबिनेट में आ सकती है।
  • 15 मई से एक माह के लिए तबादले खुलने की संभावना है।
  • सीएम मोहन यादव ने नाराजगी जताई कि नीति अब तक क्यों नहीं आई है।
  • जनगणना (Census) ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं होगा।
  • स्कूल शिक्षा विभाग की अलग पॉलिसी बनेगी, जो जल्द कैबिनेट जाएगी।

News In Detail

MP में तबादले कब से खुलेंगे?

मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 के लिए तबादला नीति का इंतजार खत्म होने वाला है। इसका प्रस्ताव तैयार है और अगली कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिल सकती है। संभावना है कि 15 मई से एक माह के लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, सभी विभागों में यह नीति लागू होगी, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के लिए अलग नियम बनाए जाएंगे।

ट्रांसफर का गणित कैसे काम करेगा?

तबादला नीति-2025 के तहत स्वैच्छिक (Voluntary) तबादलों के लिए अलग से कोई कोटा तय नहीं किया गया है। ये कुल निर्धारित तबादलों के प्रतिशत में ही शामिल होते हैं। हर विभाग में कुल कैडर स्ट्रेंथ के आधार पर तबादलों की सीमा इस प्रकार तय है: 200 तक के कैडर में 20 प्रतिशत, 201 से 1000 तक 15 प्रतिशत, 1001 से 2000 तक 10 प्रतिशत और 2000 से अधिक पद वाले संवर्ग में 5 प्रतिशत।

इसी सीमा के भीतर प्रशासनिक और स्वैच्छिक दोनों तरह के तबादले 50-50 के अनुपात में किए जाते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इस प्रतिशत को बढ़ाने पर विचार होना चाहिए क्योंकि काफी आवेदन आते हैं।

5bd43be8-d8b
5bd43be8-d8b


CM मोहन यादव ने क्यों जताई नाराजगी?

मंगलवार, 05 मई को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधे सवाल पूछा। उन्होंने कहा कि वे पहले ही कह चुके हैं कि तबादला नीति लानी है, फिर भी देरी क्यों हुई। उनका कहना था कि कई आवेदन लंबित हैं। लोग उन्हें प्लस-माइनस के टिप्स के साथ भेजते हैं, लेकिन नीति न होने से वे उन पर कुछ नहीं कर पाते। इसलिए तबादला नीति से प्रतिबंध हटाना जरूरी है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी कहा कि स्वैच्छिक ट्रांसफर की सीमा बढ़नी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी में विधायकों को मिलाकर तो काफी आवेदन आते हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग में बड़े कैडर और ज्यादा दबाव का मुद्दा भी उठाया। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने भी उनके तर्क को समर्थन दिया। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने शिक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग को भी जोड़ने की मांग रखी।

जनगणना ड्यूटी वाले कर्मचारी होंगे बाहर

तबादला नीति में जनगणना शाखा से राय लेकर सामान्य प्रशासन विभाग अपनी नीति फाइनल करेगा। स्कूल शिक्षा विभाग की पॉलिसी में यह साफ लिखा जाएगा कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी मार्च 2027 तक जनगणना शाखा में लगी है, उनका तबादला नहीं होगा। यह व्यवस्था उन विभागों में भी लागू होगी जहां कर्मचारी जनगणना ड्यूटी में हैं।

व्यापारी कल्याण बोर्ड का फैसला

कैबिनेट ने एक और बड़ा फैसला किया है। राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड (Traders Welfare Board) के गठन को मंजूरी दी गई। इस बोर्ड के अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री होंगे। हर तीन महीने में एक बैठक अनिवार्य होगी। बोर्ड में CII (Confederation of Indian Industry), FICCI (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry), DICCI (Dalit Indian Chamber of Commerce and Industry) और लघु उद्योग समेत देश के प्रमुख व्यापारिक संगठन शामिल होंगे।

यह बोर्ड व्यापारियों की समस्याओं का सीधे समाधान करेगा और नीतिगत सुझाव देगा। जिला स्तर पर भी कमेटियां बनाई जाएंगी। इससे प्रदेश के सात करोड़ से अधिक व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और बेहतर व्यापारिक माहौल मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...

नई तबादला नीति लागू करने की तैयारी में एमपी सरकार, अब प्रभारी मंत्रियों के पास होंगे विशेष अधिकार!

बंगाल चुनाव नतीजों पर बोले सीएम मोहन यादव: कंस की तरह बुलाए घुसपैठिए, अब जनता ने कर दिया पूरा हिसाब

MP News: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, जानें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

मोहन कैबिनेट में किसानों को दालों पर मिलेगा बोनस! बाल विकास योजना पर हो सकती है चर्चा

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • कैबिनेट बैठक
  • स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
  • तबादला नीति
  • मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा