MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | May 12, 2026, 21:34 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी में बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर, एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर

NCRB की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में बेटियों की स्थिति चिंताजनक है। बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामलों में एमपी देश में पहले नंबर पर है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाले इनाम की राशि को दोगुना कर दिया है। अब डीजीपी पुलिसकर्मियों को 50 हजार रुपए तक का पुरस्कार दे सकेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार 11 मई को भोपाल में इसकी आधिकारिक घोषणा की है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MPPSC SET Result: 21 विषयों के परिणाम घोषित, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा और रिजल्ट पर ये अपडेट

INDORE. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक मार्च को आयोजित SET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट 21 विषयों के लिए घोषित हुआ है, जबकि परीक्षा कुल 31 विषयों में हुई थी। बाकी विषयों के रिजल्ट भी जल्द जारी होंगे। इस रिजल्ट के बाद, असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्य प्रदेश बार काउंसिल चुनाव: शांतिपूर्ण मतदान के बाद बवाल, वकीलों में चले लात-घूंसे और कुर्सियां

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए मंगलवार 12 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया गया। पूरे प्रदेश में करीब 87 हजार अधिवक्ताओं ने मतदान प्रक्रिया..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत का नया 'एविएशन हब', श्रीनगर, चेन्नई, केरल के लिए मिलेंगी सीधी उड़ानें

राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को लेकर एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। अब भोपाल सहित एमपी के यात्रियों को देश के बड़े शहरों के सफर के लिए दिल्ली या मुंबई में घंटों इंतजार नहीं करना होगा। हाल ही में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक के बाद एक बड़ा फैसला..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में अफसरों की सवारी पर हर महीने खर्च हो रहे करोड़ों, पेट्रोल-डीजल बचाने सरकार जल्द लाएगी नया आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। इस अपील के बाद अब मध्यप्रदेश..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कोर एरिया में बांध विस्थापितों से मिले जीतू पटवारी!, वन विभाग कर रहा FIR की तैयारी

जीतू पटवारी ने छतरपुर के ढोडन बांध विस्थापितों से मिलने के बाद वन विभाग की रोक को नजरअंदाज किया। अब विभाग FIR दर्ज करने की तैयारी कर रहा है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर हाईकोर्ट में धार भोजशाला पर सुनवाई पूरी, अब फैसले का इंतजार

धार भोजशाला को लेकर आखिरकार अंतिम सुनवाई पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 6 अप्रैल से इस मामले में नियमित दोपहर ढाई बजे से सुनवाई चल रही थी। इसमें 23 दिन पर विविध याचिकाकर्ताओं, पक्षकारों द्वारा तर्क रखे गए। अब आदेश का इंतजार है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



मध्य प्रदेश में बियर का संकट, शराब ठेकेदार परेशान, अधिकारियों से हो रही रोज डिमांड

एमपी में पारा 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इससे शराब के शौकीनों में बियर की मांग बढ़ गई है। वहीं बियर की कमी करीब 35 फीसदी हो गई है। वो ठेकेदार जो महंगे ठेके उठाकर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में डिजिटल शिक्षा की स्थिति बदहाल, इंटरनेट तो छोड़ो...कई स्कूलों में बिजली तक नहीं

मध्य प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव गंभीर समस्या बन गई है। राज्य के एक लाख 22 हजार स्कूलों में से लगभग 67 हजार स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा नहीं है। वहीं 98 हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास की कोई व्यवस्था ही नहीं है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • एमपी पुलिस
  • जीतू पटवारी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • NCRB
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • राजधानी भोपाल
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • धार भोजशाला
  • एमपी टॉप न्यूज