भोपाल एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत का नया 'एविएशन हब', श्रीनगर, चेन्नई, केरल के लिए मिलेंगी सीधी उड़ानें
Sanjay Dhiman | May 12, 2026, 17:10 IST
Photograph: (the sootr)
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से अब श्रीनगर, चेन्नई और केरल के लिए सीधी उड़ानें शुरू होने वाली हैं। एमपी सरकार ने ऑपरेटरों से प्रपोजल मांगे हैं। भोपाल को मध्य भारत का नया एविएशन हब बनाने की तैयारी है।
राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को लेकर एक बहुत बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। अब भोपाल सहित एमपी के यात्रियों को देश के बड़े शहरों के सफर के लिए दिल्ली या मुंबई में घंटों इंतजार नहीं करना होगा। हाल ही में हुई एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने देश की बड़ी एयरलाइंस कंपनियों को भोपाल से अपनी उड़ानें संचालित करने के प्रस्ताव दिए है। यदि इन प्रस्तावों को यदि हरी झंडी मिलती है तो भोपाल जल्द ही मध्य भारत का एविएशन हब बनकर उभरेगा।
मध्य प्रदेश शासन ने आधिकारिक तौर पर शेड्यूल एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए 'रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल' (RFP) जारी कर दिया है। इसका सीधा सा मतलब है कि सरकार ने कंपनियों से कहा है कि आप आइए और भोपाल से उड़ानें शुरू कीजिए। सरकार इन कंपनियों को वित्तीय प्रोत्साहन यानी आर्थिक मदद देने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि एयरलाइंस बिना किसी डर के भोपाल जैसे बढ़ते हुए शहर से अपना नाता जोड़ सकें।
![470b718c-5e9]()
भोपाल विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य मनोज मीक ने बताया कि जनता की काफी समय से मांग थी। लोग चाहते थे कि भोपाल से चेन्नई की इडली और श्रीनगर के कहवा तक की दूरी सिमट जाए। जिन शहरों के लिए सीधी उड़ानें प्रस्तावित हैं, उनकी सूची काफी लंबी और उत्साहित करने वाली है:
दक्षिण भारत: चेन्नई और केरल।
उत्तर भारत: श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़ और देहरादून।
पश्चिम और पूर्व: जयपुर, उदयपुर, कोलकाता और गोवा।
इन रूट्स के लिए कुछ व्यवहारिक रास्ते भी सुझाए गए हैं। जैसे हैदराबाद होते हुए चेन्नई, लखनऊ के रास्ते देहरादून और वाराणसी के रास्ते रामनगरी अयोध्या। इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि यात्रियों को बार-बार विमान बदलने की सिरदर्दी भी नहीं होगी।
इस पूरे मिशन के पीछे सांसद और कमेटी अध्यक्ष आलोक शर्मा की मेहनत और विजन छिपा है। एयरपोर्ट पर हुई सलाहकार समिति की बैठक में सुविधाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई। बड़ी बात यह है कि इस बार केवल अधिकारियों ने ही नहीं, बल्कि शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपने सुझाव दिए।
बैठक में एयरपोर्ट पर बड़े बैकलिट डिस्प्ले लगाने और बेहतर अनाउंसमेंट सिस्टम पर जोर दिया गया। यात्रियों के आराम के लिए रिक्लाइनर कुर्सियों की भी मांग की गई है ताकि सफर की थकान एयरपोर्ट पर ही कम हो जाए।
भोपाल को मध्य भारत का स्वाभाविक कनेक्टिविटी सेंटर माना जाता है। इस विस्तार का असर केवल घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहेगा। यह निवेश, उद्योग, शिक्षा और मेडिकल टूरिज्म को एक नई रफ़्तार देगा।
हेल्दी एयरपोर्ट: मीटिंग में सुझाव आया कि एयरपोर्ट पर पोहा स्टॉल और फ्रूट्स बार होने चाहिए।
लोकल टच: भोपाल के पारंपरिक व्यंजनों और यहां की कारीगरी को टर्मिनल पर दिखाने की योजना है।
कनेक्टिविटी: एयरपोर्ट से शहर तक एसी बस सेवा और भविष्य में मेट्रो कनेक्टिविटी पर भी काम होगा।
सिर्फ नई उड़ानें ही नहीं, बल्कि एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और वार्षिक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने पर सहमति बनी है। आपातकालीन स्थितियों के लिए स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो।
राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान मानहानि केस: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 14 मई तक टली
एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी
एमपी में कांग्रेस का नया दांव, पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को देगी खुला समर्थन
एमपी में डिजिटल शिक्षा की स्थिति बदहाल, इंटरनेट तो छोड़ो...कई स्कूलों में बिजली तक नहीं
सरकार ने एयरलाइंस कंपनियों को दिया प्रस्ताव
470b718c-5e9
कौन-कौन से शहरों के रूट होंगे?
दक्षिण भारत: चेन्नई और केरल।
उत्तर भारत: श्रीनगर, जम्मू, चंडीगढ़ और देहरादून।
पश्चिम और पूर्व: जयपुर, उदयपुर, कोलकाता और गोवा।
इन रूट्स के लिए कुछ व्यवहारिक रास्ते भी सुझाए गए हैं। जैसे हैदराबाद होते हुए चेन्नई, लखनऊ के रास्ते देहरादून और वाराणसी के रास्ते रामनगरी अयोध्या। इससे न सिर्फ समय बचेगा बल्कि यात्रियों को बार-बार विमान बदलने की सिरदर्दी भी नहीं होगी।
बीजेपी सांसद आलोक शर्मा की सक्रियता और जनता के सुझाव
बैठक में एयरपोर्ट पर बड़े बैकलिट डिस्प्ले लगाने और बेहतर अनाउंसमेंट सिस्टम पर जोर दिया गया। यात्रियों के आराम के लिए रिक्लाइनर कुर्सियों की भी मांग की गई है ताकि सफर की थकान एयरपोर्ट पर ही कम हो जाए।
सिर्फ उड़ान नहीं, भोपाल बनेगा 'हेल्दी और स्मार्ट हब'
हेल्दी एयरपोर्ट: मीटिंग में सुझाव आया कि एयरपोर्ट पर पोहा स्टॉल और फ्रूट्स बार होने चाहिए।
लोकल टच: भोपाल के पारंपरिक व्यंजनों और यहां की कारीगरी को टर्मिनल पर दिखाने की योजना है।
कनेक्टिविटी: एयरपोर्ट से शहर तक एसी बस सेवा और भविष्य में मेट्रो कनेक्टिविटी पर भी काम होगा।
सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान
FAQ
- भोपाल से कौन-कौन से नए हवाई रूट्स शुरू हो सकते हैं?
भोपाल से श्रीनगर, चेन्नई, केरल, देहरादून, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, जम्मू, और अन्य प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं। - भोपाल एयरपोर्ट के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं?
बैठक में एयरपोर्ट पर बैकलिट डिस्प्ले, बेहतर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, रिक्लाइनर, और शौचालयों की स्वच्छता पर जोर दिया गया। - भोपाल में बेहतर कनेक्टिविटी क्यों जरूरी है?
भोपाल मध्य भारत का स्वाभाविक कनेक्टिविटी सेंटर है। बेहतर उड़ान सेवाएं राज्य के पर्यटन, निवेश, उद्योग, और शिक्षा को बढ़ावा देंगी।
राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान मानहानि केस: हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई 14 मई तक टली
एमपी पुलिस को मिलेगा दोगुना इनाम, 50 हजार तक दे सकेंगे DGP, सीएम मोहन यादव ने दी मंजूरी
एमपी में कांग्रेस का नया दांव, पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं को देगी खुला समर्थन
एमपी में डिजिटल शिक्षा की स्थिति बदहाल, इंटरनेट तो छोड़ो...कई स्कूलों में बिजली तक नहीं
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA