MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, प्रदेश भर में चलेगा जन विश्वास अभियान
एमपी टॉप न्यूज
मोहन कैबिनेट के फैसले: प्रदेश भर में चलेगा जन विश्वास अभियान, पुलिस में हजारों नए पद मंजूर
मंगलवार, 28 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मंत्री राकेश सिंह ने इन फैसलों की जानकारी दी है। बैठक में निवेश, पुलिस भर्ती, खेल और जनहित से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। साथ ही एक नए अभियान की भी घोषणा..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 4 जिलों के कलेक्टर बदले, IAS पार्थ जायसवाल को शहडोल का जिम्मा
मध्यप्रदेश शासन ने 28 जुलाई को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल भेजा गया है। बालाघाट और रतलाम में भी नई पदस्थापना हुई है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल में किसान आंदोलन: होशंगाबाद रोड पर पुलिस और हजारों किसान आमने-सामने,शहर में जगह-जगह लगा जाम
मध्य प्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भोपाल पहुंचे 2 हजार किसानों की होशंगाबाद रोड पर पुलिस से तीखी झड़प हुई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश में नहीं रुकेगा ऑनलाइन खाद वितरण, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
मध्य प्रदेश में खाद वितरण की ऑनलाइन व्यवस्था जारी रहेगी। जबलपुर हाईकोर्ट ने कृषि आदान विक्रेता संघ की याचिका खारिज कर दी। यह आदेश 10 मार्च 2026 को सुरक्षित रखा गया था। विस्तृत फैसला 22 जुलाई 2026 को अपलोड हुआ। कोर्ट ने माना कि ई-विकास प्रणाली...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर के सारांश जैन का टीम इंडिया में चयन, मध्यप्रदेश के स्पिन ऑलराउंडर ने रचा बड़ा इतिहास
इंदौर के सारांश जैन पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए। श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू सीरीज में करेंगे डेब्यू। पिता भी रह चुके हैं रणजी क्रिकेटर।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
ओबीसी आरक्षण पर नई बहस: जब दूसरे वर्गों को आबादी के अनुसार आरक्षण, तो OBC से क्यों भेदभाव?
जबलपुर हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई अब नए दौर में पहुंच गई है। मंगलवार को जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस विनय सराफ की विशेष खंडपीठ में दो घंटे से..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में बनेंगे चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे, आधा हो जाएगा भोपाल-जबलपुर और सागर-जबलपुर का सफर!
मध्य प्रदेश सरकार राज्य में चार नए ग्रीन फील्ड हाईवे बनाने की तैयारी में है। इनमें सागर-जबलपुर, कटनी-सिंगरौली, भोपाल-जबलपुर और भोपाल-ग्वालियर रूट शामिल हैं। इन सड़कों के..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
सीनियर सेक्रेटरी कमेटी का पुनर्गठन, ACS संजय दुबे और PS राठौर को मिली नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ सचिव समिति (Senior Secretaries Committee) का फिर से पुनर्गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD यानी General Administration Department) ने इसके लिए नया आदेश जारी किया है। यह आदेश एक हफ्ते में दूसरी बार जारी हुआ है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्यप्रदेश की चेकपोस्ट पर ट्रकों से फिर वसूली, यूपीआई और नकद ले रहे 500 रुपए
मध्यप्रदेश की परिवहन चेकपोस्ट पर सालों तक वसूली हुई और कांस्टेबल सौरभ शर्मा जैसे करोड़पति बन गए थे। सीएम मोहन यादव ने जुलाई 2024 में इसे बंद किया था। वहीं, अब फिर इन चेकपोस्ट पर अवैध वसूली होने लगी है। बीच-बीच में इसके वीडियो भी सामने आ चुके हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पूर्व CS एवी सिंह की बहू उजमा रजा का वीडियो वायरल, शिव मंदिर पर टिप्पणी से बवाल
भोपाल के चूना भट्टी इलाके में शिव मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा ने मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...