पूर्व CS एवी सिंह की बहू उजमा रजा का वीडियो वायरल, शिव मंदिर पर टिप्पणी से बवाल

Sourabh Bhatnagar | Jul 28, 2026, 09:30 IST
Share
bhopal shiv temple controversy av singh daughter in law uzma raza
bhopal shiv temple controversy av singh daughter in law uzma raza

भोपाल के चूना भट्टी इलाके में शिव मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा ने मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भोपाल के चूना भट्टी इलाके में पार्क में शिव मंदिर बनाने पर विवाद हुआ है।
  • आरोप हैं कि पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा ने मंदिर पर अपशब्द कहे।
  • सोसायटी अध्यक्ष मोहक शर्मा से पहले पार्किंग को लेकर उनकी बहस हुई थी।
  • रहवासियों ने पूरी घटना थाने में लिखित शिकायत के रूप में दी है।
  • वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू उत्सव समिति ने FIR की मांग की है।
भोपाल के चूना भट्टी इलाके में आम्रपाली एनक्लेव में पार्क का विकास कार्य चल रहा था। इसी दौरान पार्क में शिव मंदिर भी बनाया गया। इसी बात को लेकर पूर्व सीएस एवी सिंह की बहू उजमा रजा और सोसायटी के सदस्यों में विवाद हो गया। यह घटना चार दिन पुरानी है। लेकिन इसका वीडियो सोमवार को अचानक वायरल हो गया।

वीडियो में उजमा रजा सोसायटी (आम्रपाली अपार्टमेंट) अध्यक्ष मोहक शर्मा और अन्य सदस्यों के साथ बहस करती दिख रही हैं। बहस के दौरान वे शिव मंदिर को लेकर अपशब्द कहती नजर आती हैं। यह बात स्थानीय लोगों को बेहद नागवार गुजरी। मामला बढ़ता देख रहवासियों ने थाने का रुख किया और शिकायत दर्ज करवाई।

बता दें कि इस मामले को सबसे पहले द सूत्र ने सामने लाया था। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर द सूत्र ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया था, जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं।

पार्किंग को लेकर बहस

जानकारी के अनुसार उजमा रजा उर्फ अंजली सिंह पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू हैं। उनके घर के सामने रहवासियों की सुविधा के लिए पाथ-वे बनाया जा रहा था। इससे पहले उस जगह पर वाहन पार्क किए जाते थे। उजमा रजा का वाहन भी वहीं खड़ा होता था। पाथ-वे बनने से उनकी पार्किंग प्रभावित हुई। इसी बात पर सोसायटी अध्यक्ष मोहक शर्मा और उजमा रजा के बीच तीखी बहस शुरू हुई। विवाद के चलते कुछ समय के लिए विकास कार्य भी रुक गया था। बाद में यह काम दोबारा शुरू करवाया गया। अब पार्क का ज्यादातर हिस्सा तैयार हो चुका है।

मंदिर पर विवादित टिप्पणी

बहस के दौरान बात सिर्फ पार्किंग तक सीमित नहीं रही। धीरे-धीरे मामला शिव मंदिर तक पहुंच गया। रहवासियों के अनुसार पार्क परिसर में बने शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शनिवार को हुई थी।

वीडियो में उजमा रजा इस मंदिर को अवैध बताती नजर आ रही हैं। वे मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिखीं। इससे वहां मौजूद रहवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टिप्पणी बेहद असंवेदनशील थी। उनका मानना है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सही नहीं है। इसी वजह से मामला और गंभीर हो गया।

परिवार ने समझाने की कोशिश

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि उजमा रजा के पति और अन्य परिजन मौके पर मौजूद थे। बहस बढ़ती देख परिजनों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। इसके बावजूद उजमा रजा मंदिर को लेकर आपत्तिजनक बातें कहती रहीं। यह स्थिति काफी देर तक बनी रही।

आखिरकार रहवासियों ने पूरी घटना को लिखित रूप में दर्ज कराने का फैसला किया। सभी रहवासियों ने मिलकर एक शिकायत तैयार की। इस शिकायत पर सबने अपने हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद यह शिकायत पत्र थाने में जमा करा दिया गया। पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई।

FIR की मांग तेज

वीडियो वायरल (Bhopal News) होने के बाद शहर में इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। हिंदू उत्सव समिति भोपाल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी भी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए FIR दर्ज करने की मांग की। तिवारी ने कहा कि उजमा रजा के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज होना चाहिए। उनका कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू धर्म को समझे बिना इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। सोमवार शाम तक किसी कानूनी कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी बताई जा रही है। रहवासी अब सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

Ex CS वीरा राणा के पति संजय राणा और Ex CS एवी सिंह की जमीन वन क्षेत्र से बाहर, डेढ़ लाख की पीढ़ियां खप रही

प्लेसमेंट एजेंसी से भर्ती का विरोध शुरु, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सीएस को लिखा लेटर

ताला तोड़ने से CS तक का सफर, अनुराग जैन ने सुनाया अशोक बर्णवाल का दिलचस्प किस्सा

जांच अटकाने के मामले में आईएएस अशोक बर्णवाल समेत 7 को नोटिस, ये है पूरा विवाद









Tags:
  • Bhopal News
  • आम्रपाली अपार्टमेंट
  • शिव मंदिर
  • चंद्रशेखर तिवारी
  • पूर्व सीएस एवी सिंह
  • हिंदू उत्सव समिति भोपाल अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा