अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस चलाएगी नारी न्याय आंदोलन, 28 अगस्त को होगी बैठक
Dolly patil | Aug 27, 2024, 08:52 IST
महिला कांग्रेस
मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस नारी न्याय आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में महिलाओं से जुड़े मुद्दों जैसे महंगाई ( Inflation ), बेरोजगारी ( Unemployment ), और रेप ( Rape ) जैसी घटनाओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ( Mahila Congress ) प्रदेश भर में नारी न्याय आंदोलन ( Nari Nyay Andolan ) चलाने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक यह आंदोलन 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर ( Jantar Mantar ) से शुरू किया गया था और अब इसका दूसरा चरण मध्य प्रदेश में आरंभ किया जा रहा है। इसी के साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ( Vibha Patel ) ने बताया कि 28 अगस्त को इस आंदोलन की भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।
इसी के साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि भाजपा ( BJP ) शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। सत्ता का दुरुपयोग करके इन अपराधियों को कानून के शिकंजे से बचाया जा रहा है, जिससे न्याय की प्रक्रिया बाधित हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उन्हें केवल चुनाव के समय वोट बैंक ( Vote Bank ) के रूप में देखती है।
विभा पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार (State Government ) इन मांगों पर ध्यान नहीं देती तो यह आंदोलन भोपाल से शुरू होकर हर जिले में चलाया जाएगा। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।
संसद में पारित 106 वें संविधान संशोधन अधिनियम ( 106th Constitutional Amendment Act ) को तुरंत लागू किया जाए, जिसमें 33 प्रतिशत महिला आरक्षण ( Women's Reservation) और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण सुनिश्चित किया जाए।
सामाजिक समानता और न्याय के लिए जातिगत जनगणना शीघ्र करवाई जाए, जिसमें पिछड़े वर्गों की जाति, उप जाति, भाषा, और आर्थिक स्थिति का उल्लेख हो।
इस योजना से लाखों महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं। महिला कांग्रेस की मांग है कि सभी पात्र महिलाओं को सूची में शामिल किया जाए और उनके लाभ को बहाल किया जाए।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कानून बनाए जाएं और नए महिला थाने ( Women's Police Stations ) और पुलिस चौकियों की स्थापना की जाए।
बेलगाम महंगाई और बेरोजगारी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। महिला कांग्रेस की मांग है कि हर गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपए सालाना या 8,500 रुपए मासिक आर्थिक सहायता दी जाए।
सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, जिसमें पुलिस फोर्स ( Police Force ) और अर्ध सुरक्षा बलों में महिलाओं की समान भागीदारी हो।
स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों ( Electricity Bills ) पर रोक लगाई जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।
महिलाओं के वेतन में भेदभाव को रोकने के लिए 'समान काम, समान वेतन' का सिद्धांत लागू किया जाए।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक यह आंदोलन 29 जुलाई 2024 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर ( Jantar Mantar ) से शुरू किया गया था और अब इसका दूसरा चरण मध्य प्रदेश में आरंभ किया जा रहा है। इसी के साथ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ( Vibha Patel ) ने बताया कि 28 अगस्त को इस आंदोलन की भोपाल में एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।
महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध
विभा पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार (State Government ) इन मांगों पर ध्यान नहीं देती तो यह आंदोलन भोपाल से शुरू होकर हर जिले में चलाया जाएगा। महिला कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।
महिला कांग्रेस की प्रमुख मांगें
महिला आरक्षण ( Women's Reservation )
जातिगत जनगणना ( Caste Census )
लाडली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana )
महिलाओं की सुरक्षा ( Women's Safety )
महंगाई और बेरोजगारी ( Inflation and Unemployment )
50% आरक्षण ( 50% Reservation )
स्मार्ट मीटर ( Smart Meter )
समान काम, समान वेतन ( Equal Work, Equal Pay )
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari