पन्ना टाइगर रिजर्व की जमीन पर आयकर कमिश्नर कर रहे थे अवैध निर्माण, होटल-रिसोर्ट बनाने का था प्लान, केस दर्ज

Dablu Kumar | Sept 17, 2025, 10:17 IST
Share
panna tiger riserve
panna tiger riserve

एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व में इनकम टैक्स कमिश्नर को अवैध निर्माण के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दिल्ली एनसीआर के इनकम टैक्स कमिश्नर बी. श्रीनिवास कुमार और उनकी पत्नी हिमानी सारद को पन्ना टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण के आरोपों का सामना करना पड़ा रहा है। वन विभाग ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। बता दें कि, हिमानी सारद सर्वोच्च न्यायालय में केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी हैं।

वन विभाग का कहना है कि इन दोनों ने नेशनल पार्क के कोर एरिया, बफर और इको-संवेदनशील इलाके में होटल और रिसॉर्ट बनवा रहे थे, जो नियमों का उल्लंघन है।

पन्ना के क्षेत्रीय निदेशक नरेश कुमार यादव ने 9 सितंबर को प्रधान मुख्य वन संरक्षक और भोपाल स्थित फारेस्ट फोर्स चीफ को एक रिपोर्ट सौंपी। इस रिपोर्ट में बताया गया कि 3 सितंबर को उस इलाके में जांच दौरे के दौरान जहां पर कथित तौर पर यह ढांचा बनाया गया था, वहां से एक आरा मशीन भी जब्त की गई।

bb45f2d7-4c1
bb45f2d7-4c1


अधिकारी से जवाब तलब

यह पहला मामला है जब किसी इनकम टैक्स कमिश्नर की ओर से किए गए कमर्शियल निर्माण को रोका गया है। मामला गंभीर होने के कारण मध्यप्रदेश के असिस्टेंट डायरेक्टर मंडला को सेंट्रल इंपॉवर्ड कमिटी में पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया है। वन विभाग ने बी. श्रीनिवास कुमार को जवाब देने के लिए 7 दिन की मोहलत दी है, जो 18 सितंबर तक पूरा होगा।

पन्ना टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होटल और रिसॉर्ट का निर्माण पार्क संरक्षित क्षेत्र से 1 किमी सीमा में किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है। अब राजस्व और वन विभाग मिलकर निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे और पूरी जमीन का सीमांकन किया जाएगा।

ये भी पढ़िए... पन्ना टाइगर रिजर्व की 'रानी' ने ली अंतिम सांस, 21 शावकों को जन्म देकर आबाद किया था जंगल

35.80 एकड़ भूमि फॉरेस्ट में नोटिफाई

वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने जांच की। इसमें पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर नरेश सिंह यादव, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, 35.80 एकड़ भूमि संरक्षित वन भूमि है। इसमें वन खंड अर्जुन हाई में रकबा 25.10 एकड़, पाटन रकबा 7.70 और टोरिया-ब रकबा 3 एकड़ शामिल है। इस भूमि पर निर्माण चल रहा था। यह भूमि फॉरेस्ट में नोटिफाई है। हालांकि, कुल संरक्षित भूमि 42.50 एकड़ है। जिसका खसरा नंबर 1841/1/1, 1841/1/2, 1841/2, 1841/3/1, 1841/3/2 और 1841/4/6 है।

ये भी पढ़िए... रेजुवेनेशन कैंप में पन्ना टाइगर रिजर्व के हाथियों की मौज

जांच रिपोर्ट के बाद, टाइगर रिजर्व से आरा मशीन (जो कटर व्यास 47 सेमी की है) जब्त किया गया और प्राथमिक वन अपराध दर्ज किया गया।

ये भी पढ़िए... पन्ना टाइगर रिजर्व न्यूज: पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की लीडर दादी वत्सला का निधन

केन नदी से जुड़ा है क्षेत्र

एमपी वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र केन नदी के पास हो रहा है, जो गंगा की सहायक नदी है। ऐसे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन भी हो सकता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लोकल एडवाइजरी कमेटी से इस निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई।

ये भी पढ़िए... पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने रोक दिया बाघों का रास्ता, फिर वन विभाग को करना पड़ा ये काम

आयकर अधिकारी बी. श्रीनिवास कुमार का बयान

मप्र प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शुभरंजन सेनने कहा- यहां होटल-रिसॉर्ट जैसा कुछ बन रहा था और आरा मशीन भी मिली है। मामले की जांच चल रही है और फॉरेस्ट की जमीन का सीमांकन कराया जाएगा।

इनकम टैक्स कमिश्नर बी. श्रीनिवास कुमार ने मीडिया से कहा कि वन विभाग से जो नोटिस मिला था, उसका जवाब दे दिया गया है। लेकिन इसके अलावा वे कुछ नहीं कह सकते।

Tags:
  • वन विभाग
  • इनकम टैक्स
  • पन्ना टाइगर रिजर्व
  • अवैध निर्माण
  • पन्ना टाइगर रिजर्व न्यूज
  • एमपी वन विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा