Madhya Pradesh : बैतूल जिले में खुली विकास की पोल, शव को कंधे पर रखकर कई किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण
Sandeep Kumar | Aug 02, 2024, 18:53 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-02T174537.152
देख लो सरकार... क्या यहीं है विकास ! जिसके कसीदे पढ़ते आपके नेता और मंत्री नहीं थकते। अगर यहीं विकास है तो आप भी देख लीजिए इस कच्ची खराब सड़क को, जो कि पूरी तरह कीचड़ से भरी पड़ी है...
विकास कार्यों को लेकर सरकार चाहे कितनी भी ढोल बजाए, लेकिन हकीकत उसके उलट है। बैतूल जिले में एक बेहद ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। दरअसल जिले के दानवाखेड़ा गांव में बहने वाली नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। किसी तरह से ग्रामीणों ने डेडबॉडी को अपने कंधों पर रखकर 10 किलोमीटर कच्ची खराब सड़क पर चलकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम कराने के बाद बॉडी को फिर ऐसे ही लाए।
यह तस्वीर सरकार के विकास की पोल खोल रही है। जहां सरकार गांव-गांव पक्की सड़क का दावा करती है, वहीं घोड़ाडोंगरी तहसील के दानवाखेड़ा गांव से रामपुर तक करीब 10 किलोमीटर तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण आज भी ग्रामीण कीचड़ भरी कच्ची सड़क से आवाजाही करते हैं।
चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण जैसे तैसे पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को कंधे पर उठवाकर करीब 10 किलोमीटर दूर रामपुर तक लाए। रामपुर से शव को वाहन से घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया।
मृतक के भाई जगन सिंह ने बताया पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव को कंधे पर उठाकर 2 घंटे तक चलते रहे। रामपुर से शव को वाहन में रख घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। बता दें कि यहां बारिश में तो कच्ची सड़क इतनी खराब हो जाती है कि गांव में कोई वाहन नहीं पहुंच पाता। ग्रामीण कई वर्षों से गांव में सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
![sandeep mishr]()
तस्वीर ने खोली विकास की पोल
कच्ची सड़क, इतनी खराब
मृतक के भाई जगन सिंह ने बताया पक्की सड़क नहीं होने के कारण शव को कंधे पर उठाकर 2 घंटे तक चलते रहे। रामपुर से शव को वाहन में रख घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। बता दें कि यहां बारिश में तो कच्ची सड़क इतनी खराब हो जाती है कि गांव में कोई वाहन नहीं पहुंच पाता। ग्रामीण कई वर्षों से गांव में सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA