आज का मौसम : सर्दी दिखाने लगी जोर, तीन दिन फिर चलेगा बारिश का दौर

CHAKRESH | Oct 21, 2024, 07:00 IST
Share
cold
cold

मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों इंदौर,नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अगले दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी है। अरब सागर में सक्रिय लो प्रेशर एरिया के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में गिरावट और ठंड का असर देखने को मिलेगा।

  • मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी
  • इंदौर, जबलपुर, और नर्मदापुरम संभाग में अगले दो दिन तक बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। इंदौर (Indore), नर्मदापुरम (Narmadapuram) और जबलपुर (Jabalpur) संभागों के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को नर्मदापुरम में हल्की बारिश दर्ज की गई, और मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

राशिफल: क्या कहते हैं सोमवार को आपके सितारे, किसको होगा फायदा

लो प्रेशर एरिया का असर, और गिरेगा रात का पारा

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अरब सागर में एक लो प्रेशर एरिया (Low Pressure Area) सक्रिय है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है। यह प्रणाली पिछले 6 दिनों से सक्रिय है और अगले 48 घंटों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इससे मौसम ठंडा रहेगा और 25 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है।

मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग ने रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलिराजपुर, धार, इंदौर, देवास, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट जारी किया है।

कोहरे की वजह से कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, देखें लिस्ट

तापमान में गिरावट

मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। बैतूल (Betul), ग्वालियर (Gwalior) और नर्मदापुरम में रविवार को बारिश होने के बाद, नर्मदापुरम का दिन का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पचमढ़ी (Pachmarhi) में रात का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जिससे यह इलाका राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल हो गया।

मानसून की विदाई, पर बारिश जारी

हालांकि, राज्य से 15 अक्टूबर को मानसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन लो प्रेशर सिस्टम के कारण बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटों में बुरहानपुर (Burhanpur), रतलाम (Ratlam), उज्जैन (Ujjain), भोपाल (Bhopal), छिंदवाड़ा (Chhindwara), और बैतूल सहित अन्य जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिस्टम अगले दो दिनों तक सक्रिय रहेगा, जिससे इन इलाकों में बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

MP Weather Update : 2 दिन में पूरे प्रदेश को अलविदा कह देगा मानसून, IMD ने दी सर्दी को लेकर जानकारी

ठंड का असर भी तेज

बारिश के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है। 25 अक्टूबर के बाद, जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, रात का तापमान और गिर सकता है, जिससे ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया जाएगा। पचमढ़ी जैसे स्थानों पर ठंड पहले से ही तेज हो चुकी है, और बैतूल जैसे जिलों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं देखा जा रहा है, जिससे वहां की ठंड भी बढ़ रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • आज का मौसम
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather Forecast
  • मौसम
  • Bhoapl weather update
  • After Monsoon Rain
  • अगले सात दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज