अब एमपी के नर्मदापुरम के कागज से बनेगा भारतीय पासपोर्ट, जानें पेपर के फीचर्स

Kaushiki | Aug 27, 2026, 15:55 IST
Share
spm-indias-passport-paper
spm-indias-passport-paper

नर्मदापुरम की सिक्यूरिटी पेपर मिल (SPM) ने स्वदेशी पासपोर्ट पेपर तैयार कर इतिहास रच दिया है। अब भारत को जर्मनी और जापान जैसे देशों से कागज आयात नहीं करना पड़ेगा। 50 टन सुरक्षित स्वदेशी पेपर सरकार को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Make in India Passport: भारत ने मेक इन इंडिया के तहत एक और नया कीर्तिमान हासिल किया है। अब हमारे देश का पासपोर्ट पूरी तरह से स्वदेशी कागज पर बनेगा। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम स्थित सिक्यूरिटी पेपर मिल (SPM) ने ये कमाल कर दिखाया है।

पहले पासपोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला खास कच्चा कागज विदेशों से आता था। भारत इसके लिए जर्मनी, ब्रिटेन और जापान जैसे बड़े देशों पर निर्भर था। अब नर्मदापुरम मिल ने 50 टन स्वदेशी पासपोर्ट पेपर तैयार कर लिया है। इसे सरकार को सौंपने का काम भी शुरू हो चुका है। रक्षाबंधन के मौके पर मिली ये उपलब्धि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

SPM ने इस पेपर का कड़ा ट्रायल और टेस्टिंग किया था। सरकार के सभी तय मानकों पर यह स्वदेशी कागज पूरी तरह खरा उतरा है। इस नए स्वदेशी पेपर में नकल रोकना बहुत आसान होगा। आइए जानते हैं कि नर्मदापुरम में तैयार यह पासपोर्ट पेपर कितना खास है और इससे देश को क्या बड़ा फायदा होने वाला है।

spm-indias-passport-paper
spm-indias-passport-paper


नर्मदापुरम एसपीएम की बड़ी कामयाबी

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की सिक्यूरिटी पेपर मिल ने बड़ा काम किया है। मिल ने देश को पासपोर्ट पेपर में पूरी तरह आत्मनिर्भर बना दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर मिल ने 50 टन सुरक्षित कागज तैयार किया है।

इस कागज को सरकार को सौंपने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। यह संस्थान पहले से देश की करेंसी और स्टाम्प पेपर बनाती रही है। अब पासपोर्ट का कागज बनाकर इसने विदेशों को पीछे छोड़ दिया है।

विदेशों पर निर्भरता हुई खत्म

भारत अब तक पासपोर्ट के लिए कच्चा कागज विदेशों से खरीदता था। इसके लिए जापान, जर्मनी और ब्रिटेन को भारी पैसा देना पड़ता था। अब नर्मदापुरम कारखाने में कागज बनने से विदेशी निर्भरता खत्म हो गई है।

मेक इन इंडिया अभियान के तहत इसका सफल ट्रायल किया गया था। सफल टेस्टिंग के बाद सरकार ने इसे हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद मिल ने बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन शुरू कर दिया।

हाइटेक सुरक्षा फीचर्स से लैस नया पेपर

नर्मदापुरम में बने इस नए पासपोर्ट पेपर (Make in India) में खास वाटरमार्क लगे हैं। ये वाटरमार्क केवल रोशनी में ही साफ-साफ दिखाई देते हैं। कागज के भीतर इनविजिबल सिक्योरिटी थ्रेड्स और फाइबर्स लगाए गए हैं। ये केवल अल्ट्रा वायलट लाइट में ही चमकते हैं।

हर पेज पर लेजर तकनीक(INDIAN PASSPORT)से यूनिक सीरियल नंबर लिखा जाएगा। इसके लिए एक खास सुरक्षा वाली स्याही का इस्तेमाल होता है। इसमें कई मॉडर्न और हाइटेक सुरक्षा फीचर्स जोड़े गए हैं। ये पानी में गलेगा नहीं और आसानी से फटेगा भी नहीं।

नकल करना और छेड़छाड़ असंभव

इस नए स्वदेशी कागज की नकल करना किसी के लिए मुमकिन नहीं है। यह पेपर आसानी से फटने या पानी में गलने वाला नहीं है। अगर कोई इस पन्ने के साथ छेड़छाड़ करेगा तो तुरंत पता चलेगा।

इसका मेन पहचान पेज मजबूत पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना होगा। इस पन्ने पर बायोमेट्रिक चिप और खास होलोग्राम भी लगे होंगे। इससे फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले गिरोहों पर पूरी तरह लगाम लगेगी।

देश के लिए गर्व का क्षण

एसपीएम के अधिकारियों के मुताबिक, यह देश के लिए गर्व की बात है। कर्मचारियों की मेहनत से भारत अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है। रक्षाबंधन के पर्व पर मिली यह सफलता देश के लिए बड़ा तोहफा है।

भारत सरकार को जल्द ही इसकी पहली खेप मिल जाएगी। अब आने वाले समय में भारतीय नागरिकों को स्वदेशी पासपोर्ट मिलेगा। इससे देश के करोड़ों रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत भी होगी। स्वदेशी खरीदो

FAQ

  1. भारत में पासपोर्ट के लिए नया स्वदेशी कागज कहां बना है?
    भारत में नया स्वदेशी पासपोर्ट कागज मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में स्थित सिक्यूरिटी पेपर मिल (SPM) में बनाया गया है। मेक इन इंडिया के तहत 50 टन कागज तैयार किया गया है।
  2. पहले भारत पासपोर्ट का कागज किन देशों से मंगवाता था?
    इससे पहले भारत पासपोर्ट बनाने के लिए विशेष कच्चा कागज जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) और जापान जैसे विकसित देशों से आयात करता था।
  3. नर्मदापुरम में बने पासपोर्ट कागज की मुख्य सुरक्षा विशेषताएं क्या हैं?
    इस कागज में स्पेशल वाटरमार्क, यूवी लाइट में चमकने वाले सुरक्षा धागे और लेजर सीरियल नंबर हैं। यह कागज पानी से गलता नहीं और इसकी नकल करना असंभव है।
ये खबरें भी पढ़ें...

Gen-Z और Gen-Alpha के स्कूल ठीक करो अभियान का असर, बजट बचाकर स्कूलों की सूरत बदलेगी सरकार

LPG, रेलवे से बस सेवा तक, 1 सितंबर से होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर

सुप्रीम कोर्ट ने कड़क कर कहा, मिस्टर डीजीपी आपने अदालत से फ्रॉड कर मिसलीड किया

एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सीएम का ऐलान, अब हर साल होगी DPC

Tags:
  • Make in India
  • नर्मदापुरम
  • पासपोर्ट
  • INDIAN PASSPORT
  • स्वदेशी खरीदो
  • स्वदेशी
राजस्थान में 1.85 करोड़ युवा वोटर्स पर कांग्रेस की नजर, पंचायत चुनाव में 50% टिकट यूथ को देने का लक्ष्य

By Saurabh Mishra

राजस्थान में 1.85 करोड़ युवा वोटर्स पर कांग्रेस की नजर, पंचायत चुनाव में 50% टिकट यूथ को देने का लक्ष्य
AIIMS Bhopal Vacancy 2026: भोपाल में डॉक्टरों के लिए नौकरी का मौका, 17 अक्टूबर तक भरें फॉर्म

By Arohi Raj

AIIMS Bhopal Vacancy 2026: भोपाल में डॉक्टरों के लिए नौकरी का मौका, 17 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश पर दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला मौका, आवेदन की तारीख अलग से होगी घोषित

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, हाईकोर्ट के आदेश पर दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला मौका, आवेदन की तारीख अलग से होगी घोषित
45 मिनट तक रनवे पर खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी इंतजार करते रहे यात्री

By Aman Vaishnav

45 मिनट तक रनवे पर खड़ी रही एयर इंडिया की फ्लाइट, बोर्डिंग पूरी होने के बाद भी इंतजार करते रहे यात्री
राजस्थान के इस मंदिर में नहीं है मूर्ति, मां के नाभि स्वरूप की होती है पूजा; अंबाजी की अनोखी मान्यता जानिए

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान के इस मंदिर में नहीं है मूर्ति, मां के नाभि स्वरूप की होती है पूजा; अंबाजी की अनोखी मान्यता जानिए
दिल्ली मार्च से पहले MP में कांग्रेस के दो जिला अध्यक्ष हिरासत में, श्योपुर विधायक के घर भी पहुंची पुलिस

By Sourabh Bhatnagar

दिल्ली मार्च से पहले MP में कांग्रेस के दो जिला अध्यक्ष हिरासत में, श्योपुर विधायक के घर भी पहुंची पुलिस
राजनीति से पहले खेल के मैदान में नेताओं के बेटे: सिंधिया के बेटे क्रिकेट के बॉस, अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने संभाली वॉलीबॉल की कमान

By Sourabh Bhatnagar

राजनीति से पहले खेल के मैदान में नेताओं के बेटे: सिंधिया के बेटे क्रिकेट के बॉस, अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने संभाली वॉलीबॉल की कमान