मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं की धीमी रफ्तार, ESB ने इस वर्ष अब तक एक भी भर्ती परीक्षा नहीं की आयोजित

Amresh Kushwaha | Aug 28, 2024, 11:02 IST
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2024 में अब तक कोई परीक्षा आयोजित नहीं की है। ईएसबी अध्यक्ष ने बताया कि चुनावी कारणों से भर्ती परीक्षा में देरी हुई है...

ESB Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( Madhya Pradesh Staff Selection Board Recruitment ) ने पिछले 12 महीनों में कोई भर्ती परीक्षा आयोजित ही नहीं की है। वर्ष 2024 में कई परीक्षाएं प्रस्तावित की गईं, लेकिन अब तक कोई परीक्षा नहीं हुई। पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 सबसे धीमा साल रहा है। बता दें कि ईएसबी द्वारा हर साल औसतन 8 भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।



ये खबर भी पढ़िए...ईएसबी ने जारी किया मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल, अगस्त से शुरू होगी परीक्षा



जनवरी से सितंबर के बीच आयोजित होती थी परीक्षाएं

वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। वर्ष 2019 में केवल 3 परीक्षाएं आयोजित की गईं, जबकि 31 हजार 892 वैकेंसियां निकलीं। इस दौरान उच्च माध्यमिक शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता परीक्षा भी आयोजित की गई। बीते 10 वर्षों में अधिकांश परीक्षाएं जनवरी से सितंबर के बीच आयोजित की जाती थीं।



इस वर्ष अधिकतम 5 परीक्षाएं ही आयोजित होंगी

ये खबर भी पढ़िए...पटवारी नियुक्ति 100 फीसदी रिजल्ट पर ही, विरोध के बीच ईएसबी ने भू अभिलेख को भेजी चयनितों की सूची



अगस्त में प्रस्तावित थी परीक्षा...

अगस्त में माध्यमिक शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा ( Teacher Eligibility Test 2024 ) आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन इसका आयोजन नहीं हो सका। अब तक इसका नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण आवेदन प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। सितंबर में दो परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन उनके लिए भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किए गए हैं। इसके अलावा अक्टूबर और नवंबर में दो-दो परीक्षाएं और दिसंबर में एक परीक्षा आयोजित करने की योजना है, लेकिन इनके लिए भी अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।



ये खबर भी पढ़िए...भानपुर खंती में नहीं बनेंगे आईएसबीटी और आवास, टीएंडसीपी का लैंड यूज चेंज करने से इंकार, नगर निगम के केंसिल किए टेंडर



सितंबर तक हो जाती थीं ज्यादातर परीक्षाएं

पिछले साल 12 अगस्त से 12 सितंबर 2023 के बीच पुलिस आरक्षक ( Madhya Pradesh Police Constable Recruitment ) पद के लिए पहले चरण की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जो मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की गई आखिरी भर्ती परीक्षा थी। इसके परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसके बाद से अब तक कोई भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। 12 महीने के बाद वर्ष 2024 की पहली भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से आयोजित की जाएगी।



चुनावी सीजन के बाद भर्तियों की रफ्तार हुई कम

ग्रुप-3 सब इंजीनियर, सहायक संपरीक्षक और अन्य समकक्ष पदों के लिए परीक्षा 19 सितंबर से आयोजित की जाएगी। इसके बाद आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए दूसरी भर्ती परीक्षा 30 सितंबर से होगी। अब तक केवल दो भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, जिनमें केवल 733 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। यदि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार सभी परीक्षाएं आयोजित की जातीं, तो लगभग 11 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकलती। चुनावी सीजन के बाद भर्तियों की रफ्तार कम होने से उम्मीदवार निराश हैं। वहीं पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए सेकंड फेज की परीक्षा पुलिस मुख्यालय द्वारा आयोजित की जाएगी।



ये खबर भी पढ़िए...भानपुर खंती में नहीं बनेंगे आईएसबीटी और आवास, टीएंडसीपी का लैंड यूज चेंज करने से इंकार, नगर निगम के केंसिल किए टेंडर



भर्ती परीक्षा नहीं होने का कारण चुनाव - ईएसबी अध्यक्ष

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय ने बताया कि विभाग स्तर पर पदों की संख्या और नियम पुस्तिका को अंतिम रूप देने के बाद ही विज्ञापन जारी किया जाता है। दो भर्ती परीक्षाओं के लिए विभागों से पद संख्या और नियम पुस्तिका को अंतिम रूप दिया गया है, और उनके लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है, लेकिन विभाग से पूरी जानकारी नहीं मिलने के कारण अन्य विज्ञापन जारी नहीं किए जा सके। विभाग स्तर पर भी सभी जानकारी इकट्ठा करनी होती है। इसके साथ ही भर्ती परीक्षा नहीं होने का एक कारण चुनाव भी है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh Staff Selection Board
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • ESB
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भर्ती
  • Madhya Pradesh Staff Selection Board Recruitment
  • ESB Recruitment 2024
  • ईएसबी भर्ती 2024
  • मध्य प्रदेश भर्ती परीक्षा
  • Madhya Pradesh Recruitment Exam