मुख्य सूचना आयुक्त बनने विजय मनोहर, राहुल सिंह सहित 59 नाम, आयुक्त के लिए प्रदेश टुडे वाले हृदयेश दीक्षित के साथ 185 कतार में

मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए प्रोफेसर, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, रिटायर्ड जज, रिटायर्ड आईएएस अफसर, पत्रकार, वकील और शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। एक रोचक नाम ग्राम रोजगार सहायक का है। कुछ पेंशनर्स ने भी आवेदन किए हैं।

Advertisment
author-image
Pratibha ranaa
एडिट
New Update
 madhya pradesh suchna ayukt
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

रविकांत दीक्षित@ BHOPAL.  

मध्यप्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त बनने के लिए दिग्गजों की लंबी फेहरिस्त है। मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए सरकार के पास अब तक 59 नाम पहुंचे हैं, जबकि सूचना आयुक्त बनने के लिए 185 नामचीन के साथ कुछ सामान्य लोगों ने भी आवेदन किया है।

प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त सहित आयुक्त के 10 पद स्वीकृत हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए सरकार ने आवेदन मांगे थे। अब प्रदेश के कई नामचीन लोगों ने मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त बनने के लिए रुचि दिखाई है। 4 जून को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के पदों पर भर्ती की जाएगी। आपको बता दें कि संगठन में अब उप लोकायुक्त का एक रिक्त पद भी भरा जाना है। 

जज और पेंशनर्स भी सूची में 

मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए प्रोफेसर, अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, रिटायर्ड जज, रिटायर्ड आईएएस अफसर, पत्रकार, वकील और शिक्षकों ने आवेदन किए हैं। एक रोचक नाम ग्राम रोजगार सहायक का है। कुछ पेंशनर्स ने भी आवेदन किए हैं। साथ ही एक छात्र भी मुख्य सूचा आयुक्त बनने की मंशा रखता है। 

'द सूत्र' ने जब पड़ताल की तो मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 59 नाम सामने आए। 

देखिए ये सूची...

1. प्रतीक ब्रह्मदेव: छात्र 

2. डॉ.आशीष श्रीवास्तव: एडवोकेट/गेस्ट लेक्चरर, लॉ कॉलेज, इंदौर

3. शुभम जैन: वित्तीय प्रबंधक

4. लालाराम गोहर: अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी रायसेन 

5. स्मिता सेन: सीनियर मैनेजर, एनटीपीसी

6. संतोष प्रसाद शुक्‍ल: रिटायर्ड, जिला एवं अतिरिक्‍त सत्र न्‍यायाधीश

7. गिरिबाला सिंह: अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता विवाद समाधान

आयोग

8. दीपक कुमार अग्रवाल: रिटायर्ड, हाईकोर्ट जज

9. कल्पना श्रीवास्तव: रिटायर्ड IAS 

10. मोहम्मद मुस्तेहसन सिद्दीकी: स्वतंत्र पत्रकार

11. विवेक उपाध्याय: हाईकोर्ट वकील

12. धवल अरोरा: विधि व्‍यवसाय

13. महेंद्र सिंह पवार: पत्रकार

14. मुकेश जैन: रिटायर्ड आईपीएस  

15. डॉ.नीलू राजपूत: टीचिंग

16. प्रो.कपिल देव मिश्रा: प्रोफेसर, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय

17. सुधाकर शुक्ला: ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत विभाग 

18. आशुतोष चतुर्वेदी: एयर कमोडोर 

19. डॉ.अशोक कुमार भार्गव: नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में सदस्य (प्रशासनिक)

20. उपेन्द्र फाणसे: वकील

21. नरेंद्र कुमार गोस्वामी: वकील, शहडोल 

22. शशांक भट्ट: विधि व्यवसाय 

23. अजय पाटीदार: पत्रकारिता एवं कृषि

24. डॉ. रमेश साहू: पेंशनर

25. मनोज कुमार त्रिवेदी: सेवानिवृत्त 

26. कृष्ण कुमार तिवारी: रजिस्ट्रार, अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर 

27. विकास कुमार तिवारी: वकील 

28. अशोक कुमार विश्वकर्मा: जानकारी नहीं। 

29. प्रभात कुमार मिश्र: जानकारी नहीं।

30. रविंद्र सिंह: आईएएस

31. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव: बहुराष्ट्रीय कंपनी में रक्षा सलाहकार। 

32. शिव मोहन शर्मा: जी न्यूज रिपोर्टर, इंदौर 

33. समीर कुमार खबरे: रिटायर्ड, आईएएस 

34. संजय कुमार सूर्यवंशी: सदस्य न्यायाधीश, औद्योगिक न्यायालय, मध्यप्रदेश खंडपीठ, भोपाल

35. डॉ.कृपा शंकर चौबे: सदस्य, किशोर न्याय बोर्ड भोपाल

36. उमाकांत त्रिपाठी: मीडिया सलाहकार (पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं वर्तमान सांसद हरिद्वार रमेश पोखरियाल। 

37. विजय मनोहर तिवारी: पत्रकार, लेखक 

38. दुर्गेश कुमरावत: पत्रकार         

39. सुभाष सिंह मंडलोई: जानकारी नहीं  

40. संजय मिश्रा: कार टैक्सी बुकिंग

41. मोहन सोनी: जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग सदस्य, छिंदवाड़ा 

42. महेंद्र नारायण सिंह यादव: पत्रकार

43. विपिन कुमार माहेश्वरी: सेवानिवृत्‍त आईपीएस 

44. डी श्रीनिवास राव: सेवानिवृत्‍त, आईएएस 

45. विजय यादव: सेवानिवृत्‍त, आईपीएस 

46. रवीन्द्र कुमार भद्रसेन: विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी (पी.ए.) अधिनियम एवं प्रथम अपर न्यायाधीश प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत में। 

47. निर्मल कुमार लोहिया: वकालात

48. लोकेन्द्र शर्मा: वकील

49. अजय कुमार गर्ग: रेलवे दावा न्यायाधिकरण, इलाहाबाद में न्यायिक सदस्य

50. किशोर कुमार सिंह: स्वतंत्र निदेशक, एमपीयूडीसी 2022

51. रमाकांत तिवारी: आरएसके, भोपाल में सहायक निदेशक, 30 जून को होंगे रिटायर्ड

52. विनम्र मेश्राम: निजी स्कूल में व्यवस्थापक एवं प्रधानाध्यापक

53. वीरेंद्र कुमार ठक्कर: अस्सिटेंट प्रोफेसर, जी.बी. पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड

54. राजेश कुमार जैन: रिटायर्ड अधिकारी। 

55. गजेंद्र तिवारी: मप्र विद्युत नियामक आयोग में विद्युत लोकपाल

56. विनय विजयवर्गीय: वकील

57. राहुल सिंह: पूर्व सूचना आयुक्त

58. गोकुल प्रससाद पटवा: सलाहकार (कानून)/संयुक्त रजिस्ट्रार (कानून)/ संयुक्त निदेशक अनुसंधान, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली

59. रामशरण शर्मा: जानकारी नहीं। 

माहेश्वरी और डी श्रीनिवास कतार में

मुख्य सूचना आयुक्त के लिए रिटायर्ड आईपीएस विपिन कुमार माहेश्वरी, विजय यादव और मुकेश जैन जैसे अधिकारियों का नाम शामिल है। वहीं, रिटायर्ड आईएएस डी.श्रीनिवास राव, कल्पना श्रीवास्तव ने भी आवेदन किया है। इसी तरह पत्रकारों में विजय मनोहर तिवारी और राहुल सिंह ने अब मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए रुचि दिखाई है। इससे पहले तिवारी और सिंह मध्यप्रदेश में सूचना आयुक्त रह चुके हैं। ( mp suchna ayukt )

हृदेश दीक्षित, धर्मेन्द्र पैगवार बनना चाहते हैं सूचना आयुक्त 

सूचना आयुक्त बनने के लिए 185 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें प्रदेश टुडे अखबार के कर्ता- धर्ता हृदयेश दीक्षित का नाम भी है। इसी में इंदौर के पत्रकार संदीप पारे भी रुचि रखते हैं। स्वतंत्र पत्रकार धर्मेन्द्र भदौरिया, सुनील श्रीवास्तव, सुदीप शुक्ला, सुधीर दीक्षित, धर्मेन्द्र पैगवार और कौशल किशोर चतुर्वेदी जैसे पत्रकार भी सूचना आयुक्त बनना चाहते हैं। 

राहुल और माहेश्वरी ने दोनों जगह किया अप्लाई 

सूचना आयुक्तों के लिए जो 185 नाम आए हैं, उनमें दो नाम राहुल सिंह और विपिन माहेश्वरी ऐसे हैं, जिन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए भी आवेदन किया है। वहीं, आईपीएस अशोक अवस्थी ने सूचना आयुक्त के पद के लिए अप्लाई किया है। 

आईएएस जयश्री कियावत बनना चाहती हैं सूचना आयुक्त

रिटायर्ड आईएएस जयश्री कियावत भी सूचना आयुक्त बनना चाहती हैं। 185 नामों वाली सूचना में उनका भी नाम है। दूसरा, खास यह भी है कि सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए भी अप्लाई किया है। 

रोजगार सहायक ने भी किया अप्लाई 

'द सूत्र' के हाथ आई मुख्य सूचना आयुक्तों के आवेदनकर्ताओं की सूची में  ज्यादातर अभ्यर्थियों के पद नाम दर्ज हैं। इससे पता चलता है कि मुख्य सूचना आयुक्त बनने के लिए रोजगार सहायक सुधाकर शुक्ला ने भी आवेदन किया है। हालांकि ज्यादातर आवेदनकर्ताओं के पते इसमें दर्ज नहीं है। मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त बनने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों ने भी रुचि दिखाते हुए आवेदन किया है। 

10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग 

आपको बता दें कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की गैरहाजिरी में शिकायतों का अंबार लग गया है। सूत्रों के अनुसार, सूचना आयोग में 10 हजार से ज्यादा अपील और शिकायतें पेंडिंग है। मार्च, 2024 में राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद आयोग का काम मानो ठप हो गया है। 

हाईकोर्ट पहुंचा था नियुक्ति का मामला 

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल में राज्य सरकार की ओर से उपमहाधिवक्ता ब्रह्मदत्त सिंह ने हाईकोर्ट को बताया था कि सूचना आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। सरकार को 185 आवेदन मिले हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पूरे मामले में जवाब पेश करने के निर्देश दिए थे।  

देखिए सूचना आयुक्त बनने के लिए आए 185 नामों की सूची...

रिजवान अहमद सिद्दिकी, गौरव तिवारी, गोपाल सराठे, नवदीप प्रकाश अग्रवाल, अक्श उइके, मनोज कुमार पाटिल, कपिल रोकड़े, विष्णु मारन, अजय कुमार गर्ग, विंतोष, राहुल कुशवाह, कमल किशोर पाठक, ऋषभ गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, राम प्रकाश कतरोलिया, आशीष सक्सेना, अविनाश शर्मा, रामशरण शर्मा, गंगा मांझी, डॉ.श्रीकांत पांडेय, संदीप कुमार भूषण, राम प्रकाश कतरोलिया, चंद्रशेखर शर्मा, अरुण कुमार सिंह, हरि शरण यादव, दुर्ग विजय सिंह, रमेश कुमार सोनी, संजय कुमार सूर्यवंशी, ओंकार नाथ, डॉ.नीरज कुमार पांडे, विवेक उपाध्याय, गोपाल सिंह गोलेश स्वामी, राम प्रसाद सोनकर, डॉ. कृपाशंकर चौबे, राकेश कुमार श्रीवास्तव, आशीष कुमार, राजीव कुमार खरे, नरेश पाल कुमार, अजीत सिंह, अनुज प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, नासिर मोहम्मद, प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थ नारायण, रविंद्र कुमार भद्रसेन, मुकेश रावत, जयश्री कियावत, सुधीर सिवास, रमेश कुमार श्रीवास्तव, माधवेन्द्र शुक्ला, पंकज कुमार जैन, चंद्रशेखर माकोड़े, दुर्गेश कुमरावत, पारुल संधीर, धर्मेंद्र, मौर्यंकुर प्रसेनजित प्रभात, मुकेश कुमार शुक्ला, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कमलेश कुमार पांडेय, बृजेंद्र मिश्रा, हरीश कुमार कौशिक, गोकुल प्रसाद पटवा, मुकेश प्रकाश शर्मा, अजीत दुबे, अवधेश कुमार गुप्ता, डॉ.वंदना गांधी, डॉ.सोनल मेहता, रमाकांत दीक्षित, मनोज जैन, विभांशु जोशी, प्रभात कुमार मिश्रा, कल्पना श्रीवास्तव, चतुर्वेदी (रिटा.), मनोज कुमार त्रिवेदी, मोहन सोनी, यशेन्द्र सिंह, अशोक कुमार शुक्ला, विश्वास कुमार भटेले, मदन लाल संचेती, डॉ.श्रीनिवास शर्मा, आलोक नागर, रवीन्द्र झारखरिया, अशोक कुमार वर्मा, रणबहादुर सिंह, रामभरोस गजभिए, विनोद श्रीवास्तव, मोहन गिरि, पूनम सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद इमरान कुरैशी, डॉ.कृष्ण कुमार पटेल, लक्ष्मण कुमार मालवीय, पवन जैन, रविंद्र सक्सेना, विजय नारायण चौबे, प्रमोद कुमार दुबे, योगेश पोरवाल, नरेश कुमार चौबे, तेजपाल सिंह लांबा, प्रमोद भारद्वाज, शुभदा जम्भोरकर, विजय नारायण चौबे, रविंद्र सिंह, हृदयेश दीक्षित, ललित कुमार सोनी, भूपेंद्र सिंह रावत, प्रतीक ब्रह्मदेव, डॉ.उमाशंकर पचौरी, संदीप पारे, संतोष प्रसाद शुक्ला, आनंद कुमार शर्मा, डॉ.नितिन दुबे, जागृति किरार, धर्मेन्द्र वर्मा, भगवान सिंह, रामेश्वर धाकड़, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, सुधाकर पंडागरे, हर्षित तिवारी, वीरेंद्रकुमार ठक्कर, मोहन पी.तिवारी, राजेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार श्रीवास्तव, गुरुदत्त मिश्रा, प्रवीण उइके, पंकज शर्मा, रामप्रताप सिंह, सरिता वाधवानी, मेघा मुक्तिबोध, अश्वाक अहमद खान, रविंद्र कुमार ओझा, डॉ.मुकेश जैन, संजय मिश्रा, किशोर कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, डॉ.प्रतीभा चतुर्वेदी, गोविंद नामदेव, अशोक अवस्थी, श्यामसुंदरलाल टेकचंदानी, डॉ.सुदीप शुक्ला, मनोज शर्मा, गोविंद नारायण सिंह ठाकुर, रंजना प्रधान, हर्ष विजयवर्गीय, अजय सिंह चौहान, रजनीश पांचाल, सागर चौधरी, राकेश सिंह, रविंद्र सिंह रघुवंशी, राहुल सिंह, सुधीर केएस दीक्षित, धर्मेन्द्र पैगवार, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार, अनीता तिवारी, महेंद्र नारायण सिंह यादव, पवन शर्मा, अभिषेक सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, पुरुषोत्तम प्रसाद, विपिन कुमार माहेश्वरी, डॉ.मंजू शर्मा, शिरीष चंद्र मिश्रा, रेणु तिवारी, डॉ.सविता मिश्रा, मयंक दुबे, विजय शर्मा, डॉ.कपिल शर्मा, आनंद विहारी गुप्ता, उमेश कुमार वैद्य, दीपक तिवारी, अंजू तरियाल, कौशल किशोर चतुर्वेदी, चंद्रशेखर माकोड़े, प्रवीण गुप्ता, विष्णु गर्ग, रिजवान अहमद सिद्दिकी, आसफ खान नायक, एमबी सागर, सलीम अजमेरी, स्वीटी श्रीवास्तव, प्रकाश शुक्ला, यशेंद्र सिंह।

thesootr links

 

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

 

विजय मनोहर mp suchna ayukt राहुल सिंह