मध्यप्रदेश में दो लाख पदों पर भर्ती की योजना, विधानसभा क्षेत्रों का भी विजन डॉक्यूमेंट बनेगा

Ravi Kant Dixit | Jul 11, 2024, 22:15 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि एक जिला, एक उत्पाद योजना से रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश हो। सरकार विभिन्न विभागों में करीब 2 लाख पदों पर भर्ती करेगी। इसे लेकर युवाओं को जानकारी और प्रशिक्षण देकर आवेदन कराया जाएगा...

BHOPAL. मध्यप्रदेश में अब विधानसभाओं का विजन डॉक्यूमेंट तैयार होगा। सरकार ने इसके लिए कदम बढ़ा दिए हैं। विधायकों को अब और पावरफुल किया जा रहा है। उनके अधिकारों को बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि सभी विधानसभाओं में अगले 4 वर्षों विकास का खाका खींचने के लिए विधायक क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें। समय-सीमा और जिम्मेदारियां तय हों। उन्होंने कहा, विजन प्लान विधायक, कलेक्टर, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार करके लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाए।

एक जिला, एक उत्पाद से नौकरी

एक जिला, एक उत्पाद' योजना से रोजगार के अवसर बढ़ाने की कोशिश हो। सरकार विभिन्न विभागों में करीब 2 लाख पदों पर भर्ती करेगी। इसे लेकर युवाओं को जानकारी और प्रशिक्षण देकर आवेदन कराया जाएगा। सीएम ने यह निर्देश भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के विधायकों की बैठक में संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी आठ क्विंटल से बढ़ाकर 12 क्विंटल तक खरीदने का भी निर्णय किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

बांध लो सामान...MP में होंगे थोकबंद ट्रांसफर, कैबिनेट बैठक में तबादला नीति पर लगेगी मुहर

ऐसे 100 करोड़ मिलेंगे विधानसभाओं को

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉक्यूमेंट में विधायक 100 करोड़ रुपए के कार्य शामिल कर सकते हैं। इसमें 40 करोड़ विधायक निधि, सांसद निधि, जन-भागीदारी, सीएसआर, रिडेंसीफिकेशन और अन्य रिडेवलपमेंट मद से आएंगे। बाकी 60 करोड़ राज्य सरकार हर साल 15-15 करोड़ करके जारी करेगी। हर विधायक अपनी विधानसभा में कलेक्टर के सहयोग से उद्योगों के लिए जमीन आरक्षित कराएंगे और उसे औद्योगिक क्षेत्र घोषित करके उद्योग लगवाए जाएंगे।

गोशालाओं का दूध बेचेंगे

सीएम ने निर्देश दिए कि पहले बने कांजी हाउस की जगह अब गोशालाएं बनाई जाएं। इसके लिए प्रति गोवंश 40 रुपए की राशि दी जाएगी। नई गोशालाओं में दूध उत्पादन वाली गायें भी रखी जाएंगी। दूध बेचा जाएगा। पंचायत स्तर पर बनी गोशालाओं को स्वसहायता समूह, पंचायत या एनजीओ के जरिए चलाया जाएगा।

सीएम ने यह भी कहा...

  1. सीएम ने कहा, आंगनवाड़ी, ऊषा-आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों और पंचायत के पदाधिकारियों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया है। इनका जिन अस्पतालों में आयुष्मान की सुविधाएं हैं, वहां इलाज हो सकेगा।
  2. प्रदेश में बंटवारा, नामांतरण और सीमांकन अभियान के अंतर्गत 30 लाख प्रकरणों का निपटारा किया गया है। 15 जुलाई से दोबारा यह अभियान चालू होगा। विधायक इस अभियान में जनता से जुड़कर अधिक से अधिक समस्याएं निपटाएंगे।
  3. डॉ. यादव ने कहा कि सीएम आवास योजना में जिन हितग्राहियों के बैंकों से ऋण बाकी हैं, उनका पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बड़े अस्पतालों में दीनदयाल रसोई का काउंटर खोला जाए।
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • विजन डॉक्यूमेंट
  • एक जिला
  • एक उत्पाद योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि