Dhar Viral Video : 5 साल के बच्चे ने की अपने पापा की शिकायत, कहा- इन्हे जेल में बंद करो
Dhar Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक छोटे से बच्चे का वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें एक पांच साल का बच्चा पुलिस से थाने में जाकर अपने ही पापा को जेल में बंद करने की रिक्वेस्ट करता दिखाई दे रहा है। इतनी कम उम्र में पापा को जेल में बंद करवाने की मांग वो ही तुतलाती हुई आवाज में।
इसे देखकर पुलिस वाले समेत सोशल मीडिया (Social Media) यूजर बच्चे की हिम्मत तारीफ करने के साथ वीडियो को मजे लेकर देख रहे हैं और अपने परिचितों से साझा (Share) भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छोटा बच्चा थाने में बैठा हुआ नजर आ रहा है, जहां पुलिसकर्मी (Police) उसकी शिकायत सुन रहे हैं। पूछने पर बच्चे ने अपना नाम हसनैन (Hasnain) बताया और कहा कि वह अपने पिता इकबाल (Iqbal) के खिलाफ शिकायत करने आया है। हसनैन ने तुतलाती आवाज में पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे सड़क पर घूमने और नदी के किनारे जाने नहीं देते, जिससे वह नाराज है और कार्रवाई की मांग कर रहा है।
डियो सोशल मीडिया पर वायरल
जब बच्चे ने अपने पिता को जेल में बंद करने की मांग की, तो पुलिसकर्मियों और थाने में मौजूद अन्य लोगों की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही थी। यह मासूमियत से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गया है, और यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इस बच्चे की हिम्मत देखिए, जो पुलिस वालों के सामने बैठकर अपने पिता की शिकायत कर रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा, मैंने सुना था कि आजकल बच्चे नहीं, बल्कि सीधे बाप पैदा हो रहे हैं, आज देख भी लिया। तीसरे यूजर ने लिखा, इतनी उम्र में तो मैं पुलिस को देखकर छिप जाता था, और यह बच्चा थाने में बैठकर बाप की शिकायत कर रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक