MP Monsoon Update : गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Raj Singh | Sept 28, 2024, 13:49 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस साल राज्य में भारी बारिश हुई है। अक्टूबर के पहले हफ्ते तक राज्य से मानसून के विदा होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश में शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज कुछ अलग रहने वाला है। प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार से प्रदेश में बारिश कम होने की संभावना है। उम्मीद है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून विदा हो जाएगा।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को मौसम विभाग ने राजगढ़, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

यहां होगी हल्की बारिश

जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरिसंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनीमंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, पांढुर्णा इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

MP Monsoon Update : जबलपुर समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, आपके जिले का क्या रहेगा हाल, जानिए...

राज्य में अब तक कितनी बारिश हुई?

मध्य प्रदेश में मानसून ने 1 जून को प्रवेश किया था। तब से लेकर 27 सितंबर तक राज्य में औसत से 16% अधिक बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 19% अधिक बारिश हुई है।

प्रदेश में 1 जून से 30 सितंबर तक आमतौर पर 949.5 मिमी औसत वार्षिक वर्षा होती है, लेकिन इस साल इस अवधि में 1092 मिमी बारिश हुई। भोपाल और ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिलों में 100% से 98% तक बारिश हुई है। श्योपुर में दोगुनी बारिश हुई है। जिले में 657.3 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 1320.2 मिमी बारिश हुई है।

भारी बारिश के कारण गिरा दीवार

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार शाम भारी बारिश के कारण बड़ा हादसा हो गया। यहां महाकाल मंदिर के सामने महाराजवाड़ा स्कूल भवन की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। जिससे एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • आईएमडी
  • विभाग
  • आईएमडी अनुमान
  • आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक
  • MP monsoon Update
  • IMD मौसम अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती