MP Monsoon Update : जबलपुर समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, आपके जिले का क्या रहेगा हाल, जानिए...

Raj Singh | Sept 26, 2024, 07:35 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। बुधवार को भोपाल समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर का यह चौथा मजबूत सिस्टम है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल और इंदौर समेत 21 जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को जबलपुर और सागर समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर का यह चौथा मजबूत सिस्टम है।

इन जिलों में अलर्ट

आने वाले 24 घंटों में बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, धार, मऊगंज, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और सागर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है।

अगले दो दिन- 27 सितंबर को इंदौर-उज्जैन संभाग और 28 सितंबर को जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग में बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद सिस्टम कमजोर हो जाएगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मध्य प्रदेश से मानसून ( Monsoon ) की विदाई हो सकती है।

ये भी खबर पढ़िए... MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक्टिव हो रहा नया सिस्टम, जानिए क्या रहेगा आपके जिले का हाल

खंडवा में सबसे ज्यादा गिरा पानी

इससे पहले बुधवार को राज्य के 21 जिलों में भारी बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश खंडवा में हुई। मंडला में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई तो पचमढ़ी, दमोह और मलाजखंड में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इसी तरह भोपाल, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, टीकमगढ़, बैतूल, ग्वालियर, इंदौर, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नरसिंहपुर, सागर, सतना, सीधी और टीकमगढ़ में भी बारिश हुई।

सीहोर और विदिशा में बारिश से खेतों में पड़ी सोयाबीन की फसल भीग गई। राजगढ़ के पचोर में हाईवे पर पानी भर गया। वहीं खंडवा के सुरगांव जोशी गांव में बुधवार शाम बिजली गिरने से एक राजस्थानी महिला की जान चली गई।

जबलपुर संभाग में सबसे ज्यादा बारिश

इस साल सबसे ज्यादा बारिश जबलपुर संभाग में हुई है। मंडला जिले में 58.8 इंच पानी बरसा है। वहीं सिवनी में 55.1 इंच, श्योपुर में 51.9 इंच, भोपाल, निवाड़ी और सागर में 50 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में सीधी, राजगढ़, डिंडोरी, रायसेन और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय मौसम विभाग
  • एमपी मौसम विभाग
  • IMD
  • आईएमडी
  • भोपाल मौसम
  • भोपाल मौसम न्यूज
  • आईएमडी अनुमान
  • आईएमडी भोपाल के मौसम वैज्ञानिक
  • MP monsoon Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा