MP Weather News: बड़े शहरों के तापमान में गिरावट, पचमढ़ी रहा सबसे सर्द

Raj Singh | Nov 25, 2024, 09:49 IST
Share
mp weather news
mp weather news

राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के 9 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा रिकॉर्ड 5.8 डिग्री पर पहुंच गया है।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। राजधानी भोपाल, जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के 9 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा रिकॉर्ड 5.8 डिग्री पर पहुंच गया है, वहीं राजधानी में नवंबर की ठंड ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बर्फ पिघलने के बाद पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। ठंड का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 27 नवंबर से पारा चढ़ेगा, लेकिन दिसंबर में फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

प्रदेश में सर्दी की ये वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन के रूप में उत्तरी हिस्से में एक्टिव है। साथ ही पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है, जिसके कारण राज्य में सर्दी के हालात बने हुए हैं। राजधानी भोपाल में दिन में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते 2-3 किलोमीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा है। सुबह के समय कोहरे का असर ज्यादा रह रहा है। वहीं, प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह

तापमान में गिरावट

इस साल प्रदेश में जिस तरह से मानसून की बारिश हुई, ठंड का असर भी उसी के मुताबिक है। नवंबर में ही कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शनिवार-रविवार की बात करें तो पचमढ़ी में तापमान 5.8 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.5 डिग्री, उमरिया में 9 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री और नौगांव में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की क्या रही स्थिति?

अगर बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे है। भोपाल में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 13.6 डिग्री, ग्वालियर में 11.2 डिग्री और उज्जैन में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों की बात करें तो रीवा, छिंदवाड़ा, खंडवा, टीकमगढ़, गुना, सतना, खरगोन और रायसेन में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

MP Weather Update: प्रदेश में ठंड का कहर! शीतलहर चलने की संभावना

भोपाल में सर्दी का ये रहा है ट्रेंड

खासकर अगर राजधानी की बात करें तो यहां तापमान रिकॉर्ड स्तर पर दर्ज किया गया है। आमतौर पर नवंबर के महीने में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। यह सिलसिला पिछले 10 सालों से चल रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिर रहा है और यह 8.8 डिग्री पर पहुंच गया है, जो रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में भोपाल में रात का तापमान 6.1 डिग्री पर पहुंच गया है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में इस महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में इस समय ठंड बढ़ने का कारण क्या है?
    इस समय मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और साइक्लोनिक सकुर्लेशन का सक्रिय होना है, जो पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड को बढ़ावा दे रहे हैं।
  2. मध्य प्रदेश के किन शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है?
    मध्य प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, पचमढ़ी, शहडोल, मंडला, उमरिया, मलाजखंड, राजगढ़ और नौगांव सहित कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
  3. भोपाल में नवंबर महीने में तापमान का क्या ट्रेंड रहा है?
    भोपाल में नवंबर महीने में तापमान आमतौर पर 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस बार नवंबर में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले कई सालों का सबसे कम तापमान है।
  4. मध्य प्रदेश में ठंड का दौर कब तक जारी रहेगा?
    मध्य प्रदेश में ठंड का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 27 नवंबर से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन दिसंबर में फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मौसम न्यूज
  • MP
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • भारतीय मौसम विभाग
  • एमपी मौसम विभाग
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती