MP Weather News : पचमढ़ी में लुढ़का पारा, भोपाल ने अब तोड़ा ये रिकॉर्ड
Raj Singh | Nov 26, 2024, 06:58 IST
mausam mp
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब ठंड का 'कहर' पचमढ़ी में देखने को मिल रहा है। यहां सोमवार को रात का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। पिछले दिनों भोपाल में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़े। वहीं प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में सोमवार को रात का तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। गुलमर्ग, मनाली, श्रीनगर जैसे हिल स्टेशनों में यह 5वां सबसे ठंडा रहा।
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.2 डिग्री की गिरावट आई। भोपाल में लगातार 4 दिन से पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। यहां ऐसी स्थिति 49 साल बाद आई है। भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
MP Weather Update: प्रदेश में ठंड का कहर! शीतलहर चलने की संभावना
इस साल प्रदेश में जिस तरह से मानसून की बारिश हुई, ठंड का असर भी उसी के मुताबिक है। नवंबर में ही कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। पचमढ़ी में तापमान 5.6 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.5 डिग्री, उमरिया में 9 डिग्री, मलाजखंड में 9.1 डिग्री, राजगढ़ में 9.4 डिग्री और नौगांव में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
अगर बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और जबलपुर में पारा 10 डिग्री से नीचे है। भोपाल में 9.6 डिग्री और जबलपुर में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 13.6 डिग्री, ग्वालियर में 11.2 डिग्री और उज्जैन में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों की बात करें तो रीवा, छिंदवाड़ा, खंडवा, टीकमगढ़, गुना, सतना, खरगोन और रायसेन में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह
मौसम विज्ञान केंद्र की उपनिदेशक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से सीधी ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसका असर मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में ज्यादा है। भोपाल संभाग, जबलपुर संभाग समेत मध्य प्रदेश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 0.2 डिग्री की गिरावट आई। भोपाल में लगातार 4 दिन से पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। यहां ऐसी स्थिति 49 साल बाद आई है। भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
प्रदेश में सर्दी की ये वजह
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन के रूप में उत्तरी हिस्से में एक्टिव है। साथ ही पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है, जिसके कारण राज्य में सर्दी के हालात बने हुए हैं। राजधानी भोपाल में दिन में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहे हैं। इसके चलते 2-3 किलोमीटर दूर तक देखना मुश्किल हो रहा है। सुबह के समय कोहरे का असर ज्यादा रह रहा है। वहीं, प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल में भी कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
तापमान में गिरावट
इन शहरों की क्या है स्थिति?
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह
तापमान 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना
FAQ
- मध्य प्रदेश में ठंड का असर क्यों बढ़ा है?
ठंड का बढ़ना मुख्य रूप से बर्फ पिघलने के बाद पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण हुआ है। इसके अलावा, राज्य में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के प्रभाव से ठंड की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। - कौन-कौन से शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है?
मध्य प्रदेश के 9 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। इनमें भोपाल (9.8 डिग्री), जबलपुर (9.9 डिग्री), पचमढ़ी (5.8 डिग्री), शहडोल, मंडला, उमरिया, राजगढ़ और नौगांव शामिल हैं। इन शहरों में कड़ी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। - भोपाल में सर्दी का क्या ट्रेंड रहा है?
भोपाल में इस साल नवंबर में ठंड ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर नवंबर में रात का तापमान 9-12 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन इस बार पारा 8.8 डिग्री तक गिर गया है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इस दौरान राजधानी में कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है, जिससे दृश्यता में कमी आ रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari