MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Mar 07, 2026, 21:36 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, धार के धामनोद में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, थाना प्रभारी घायल। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट

रसोई के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। केवल घरेलू ही नहीं, बल्कि व्यापारियों के इस्तेमाल में आने वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 115 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। ये नई दरें 7 मार्च 2026 से..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



धार के धामनोद में बवाल : अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भारी पथराव, थाना प्रभारी घायल

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के सिरसोदिया गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को एक बड़ा विवाद हो गया। प्रशासनिक टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मकान को हटाने की कोशिश की, लेकिन इस कार्रवाई का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



लेडी अफसर और नपा अध्यक्ष से मांगी फिरौती, परिवहन अधिकारी बोलीं- जहां भी जाती थी, पीछा करते थे...

मध्यप्रदेश के मुरैना से डिजिटल ब्लैकमेलिंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया को हथियार बनाकर रसूखदार लोगों को ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस गिरोह के निशाने पर कोई और नहीं, बल्कि जिले की परिवहन अधिकारी और नगर पालिका (नपा) अध्यक्ष थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सपन जादौन को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथी फिलहाल फरार हैं।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों में गुप्त साधना करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, एक महीने तक रहेंगे भक्तों से दूर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जो अपने दिव्य दरबार के लिए प्रसिद्ध हैं, ने बड़ी घोषणा की हैं। शास्त्री जी ने बताया कि वे अगले महीने के लिए मोबाइल, टीवी और सभी प्रकार के नेटवर्क से दूर रहेंगे। इस दौरान वे एक गुप्त साधना करेंगे, जिसका उद्देश्य अपनी साधना के माध्यम से..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद हरकत में आया जबलपुर प्रशासन, अब हट रहे मदन महल पहाड़ियों के अतिक्रमण

जबलपुर की ऐतिहासिक मदन महल पहाड़ियों पर वर्षों से फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आखिरकार शुरू हो गई है। प्रशासन इसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पालन बता रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि इस मामले को सालों तक टालने के बाद अब अदालत की सख्ती के चलते कार्रवाई की जा रही है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



IPS Transfers MP: पुलिस महकमे में तबादलों की तैयारी, 2020 बैच के IPS को मिलेगी फील्ड पोस्टिंग

मध्यप्रदेश के पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादलों की तैयारी चल रही है। Sootr बताते हैं कि ऊपर से लेकर नीचे तक कई अफसरों के बदले जाने की संभावना है। चलिए, जानते हैं..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में डॉक्टरों का विरोध तेज, स्टाइपेंड के लिए हड़ताल की चेतावनी

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल फर्मों के रेजिडेंट डॉक्टर एक बार फिर सरकार के खिलाफ एकजुट हैं। मामला स्टाइपेंड में संशोधन और लंबित एरियर के भुगतान से जुड़ा है। अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। वर्तमान..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सीएम मोहन यादव ने की 163 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा, फिंगरप्रिंट लैब का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में 163.62 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद और आसपास के क्षेत्रों के लिए 97 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें सड़क सुधार, सिंचाई परियोजनाएं, और..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इस बार पृथ्वी और अग्नि मिसाइलों से बरसेगा रंग, जानें इंदौर गेर 2026 में क्या रहेगा खास

इंदौर की सड़कों पर इस बार मिसाइलों से रंग बरसेगा। आधुनिक पृथ्वी और अग्नि मिसाइलें इस साल मुख्य आकर्षण रहेंगी। इनके जरिए हजारों किलो गुलाल हवा में उड़ाया जाएगा। रंग और पानी 200 फीट की ऊंचाई तक उछलेगा। राजवाड़ा पर रंगपंचमी में भारी भीड़ जमा होगी।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भोपाल गोमांस केस: SIT ने पेश किया 500 पन्नों का चालान, गोमांस की पुष्टि

राजधानी भोपाल के चर्चित गोमांस से भरे कंटेनर मामले में एसआईटी (SIT) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के सामने 26 टन से ज्यादा मांस पकड़े जाने के इस मामले में अब सबूत भी सामने आ गए हैं। मथुरा स्थित लैब की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि कंटेनर में जो मांस था..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • हड़ताल की चेतावनी
  • महंगाई
  • विदिशा
  • सोशल मीडिया
  • अतिक्रमण
  • राजधानी भोपाल
  • इंदौर गेर
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
  • एसआईटी
  • एमपी टॉप न्यूज