MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी टॉप न्यूज
MP में डामर घोटाला: अधिकारी-ठेकेदारों की मिलीभगत उजागर, 44 पर केस दर्ज
रीवा में EOW ने MPRRDA के डामर घोटाले में 44 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। साल 2017 से 2021 के बीच फर्जी IOCL बिल लगाकर 18 करोड़ 59 लाख रुपए हड़पे गए। घटिया डामर लगाकर उच्च गुणवत्ता का भुगतान लिया गया। अधिकारी और ठेकेदार दोनों आरोपी हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
उन्नत कृषि महोत्सव : सीएम मोहन यादव बोले- गेहूं पर मिलेगा 40 रुपए बोनस, प्रदेश में खुलेंगी 55 दाल मिलें
11 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के रायसेन में आयोजित 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस कार्यक्रम में किसानों को बीज, उर्वरक, सिंचाई प्रबंधन, बैंक संबंधी समस्याओं के समाधान और आधुनिक मशीनरी के बारे में जानकारी दी गई।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर में कॉपी-किताब की मोनोपोली पर बड़ी कार्रवाई- स्कूल संचालक और प्राचार्य पर FIR दर्ज
इंदौर कलेक्टर के आदेश पर किताबों की मोनोपोली करने वाले स्कूलों पर FIR दर्ज। गांधीनगर और महू के स्कूलों में मची खलबली, अभिभावकों को मिली बड़ी राहत।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
वंदे मातरम् विवाद पर बोले सीएम मोहन यादव: पार्षदों पर कार्रवाई नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें पटवारी
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र में 08 अप्रैल को उठा वंदे मातरम् गान का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब सीएम मोहन यादव ने तल्खी दिखाई है। उन्होंने कांग्रेस..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 14 महीने में 149 तेंदुओं की मौत, RTI में चौंकाने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश में टाइगर स्टेट का गौरव अब वन्यजीवों की बढ़ती मौतों के कारण संकट में नजर आ रहा है। साल 2025 में रिकॉर्ड 54-56 बाघों की जान गई, वहीं 2026 के शुरुआती तीन महीनों..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी आबकारी विभाग के अफसरों ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, सरेआम जलाए सालों पुराने रिकॉर्ड
भोपाल स्थित आबकारी विभाग के राज्य स्तरीय दफ्तर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर में ही दर्जनों फाइलें आग के हवाले कर दीं। जलती फाइलों का धुआं बाहर तक दिखाई दिया, जिससे पूरे मामले पर सवाल उठने लगे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP Board Result 2026: इस दिन आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, आ गया बड़ा अपडेट
मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने की तैयारी कर रहा है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अब विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर किसी की नजर बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर टिकी है। इसी बीच शिक्षा मंत्री का रिजल्ट पर बयान सामने आया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
UCC पर सियासत तेज : आदिवासी पहचान को लेकर सिंघार का बड़ा सवाल, सरकार से मांगा साफ रोडमैप
समान नागरिक संहिता (UCC) पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आदिवासियों की सांस्कृतिक पहचान और अधिकारों पर बड़ा सवाल उठाया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
तिरंगे का अपमान पड़ा भारी: बीच सड़क पर बिछाया राष्ट्रीय ध्वज, बाप-बेटे समेत तीन पहुंचे जेल
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में तिरंगे का अपमान करने पर बाप-बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना ग्राम सिराड़ी के दोराहा थाना क्षेत्र में हुई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी जारी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर के आष्टा में लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इस बार 1.20 करोड़ से अधिक महिलाओं को 1500 रुपए मिलेंगे। 60 साल से ऊपर वाली महिलाओं को सूची से हटाया जाएगा।
सीहोर जिले की 2 लाख 40 हजार 287 बहनों को 35 करोड़ 39 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही 184 करोड़ 92 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...