आज खत्म होगा लाड़ली बहनो का इंतजार, 1.25 करोड़ बहनों के खाते में 35वीं किश्त ट्रांसफर करेंगे सीएम
Aman Vaishnav | Apr 11, 2026, 09:23 IST
cm mohan yadav sehore ashta ladli behna april 12
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 12 अप्रैल को 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 35वीं किश्त जारी करेंगे। सीएम 1836 करोड़ रुपए की यह राशि सीहोर जिले के आष्टा में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रांसफर करेंगे।
News In Short
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अप्रैल को सीहोर जिले के आष्टा में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- वे लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त सीधे बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे।
- सीहोर जिले की 2 लाख 40 हजार 287 महिलाओं को 35 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक की राशि मिलेगी।
- साथ ही 184 करोड़ 92 लाख रुपए से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन भी होगा।
News In Detail
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त
बता दें कि अब तक इस योजना के तहत लाड़ली बहनों को 55 हजार 976 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। साथ ही 60 साल से ऊपर वाली महिलाओं को इस योजना की सूची से हटाया जाएगा।
सीहोर जिले की 2 लाख 40 हजार 287 बहनों को 35 करोड़ 39 लाख रुपए मिलेंगे। साथ ही 184 करोड़ 92 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन होगा।
• मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल को आष्टा में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे योजना की राशि
• 184 करोड़ से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore pic.twitter.com/u1m4NS738j
— PRO JS Sehore (@ProjsSehore) April 10, 2026
115 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण
आष्टा में सांदीपनि विद्यालय भवन निर्माण, पार्वती नदी पर घाट निर्माण, जावर में नेवज नदी रीज्यूवेशन यानी नदी पुनरुद्धार, ग्राम मेहतवाड़ा में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण होगा।
साथ ही सिद्दीगंज में उपतहसील कार्यालय भवन, आष्टा में राजस्व अधिकारी कार्यालय भवन और आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक पुल का भी लोकार्पण होगा।
69 करोड़ के कार्यों का होगा भूमिपूजन
सिद्दीगंज, कुरावर, मेहतवाड़ा, खड़ी, लोरासकला और धुराड़ाकला में शासकीय स्कूलों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना के तहत 12 गैर राजपत्रित अधिकारियों (NGO) और 48 आरक्षकों के लिए आवास बनेंगे। साथ ही इछावर में महाविद्यालयीन बालक छात्रावास बनेगा।
इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 96 निर्माण कार्यों और 54 सामुदायिक भवनों का भूमिपूजन भी इस कार्यक्रम में होगा। अमृत 2.0 यानी अटल मिशन फॉर रिजुवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन के तहत नगर परिषद कोठरी में पेयजल योजना का भी भूमिपूजन होगा।
आष्टा में सुंदरीकरण भी
1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए
मुख्यमंत्री ने हाल ही में बताया कि लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक महिलाओं के खातों में 52 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर हो चुकी है। केवल 34वीं किस्त में करीब 1836 करोड़ रुपए दिए गए थे।
60 साल से ऊपर की महिलाओं को हटाया जाएगा
आधार लिंक और ई-केवाईसी जरूरी
ऐसे चेक करें भुगतान की स्थिति
महिलाएं मजबूर नहीं, मजबूत बनी हैं
यह खबर क्यों जरूरी है
लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की आर्थिक जीवन रेखा बन चुकी है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 15(3) राज्य को महिलाओं के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान करने का अधिकार देता है।
यह योजना उसी भावना का व्यावहारिक रूप है। हर महीने 1500 रुपए मिलने से ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता मिलती है। 60 साल के बाद वृद्धावस्था पेंशन में स्थानांतरण की जानकारी भी जरूरी है ताकि कोई महिला लाभ से वंचित न रहे।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब- लाड़ली बहना को 1500 रुपए तो दिव्यांग को 600 क्यों
एमपी न्यूज: लाड़ली लक्ष्मी योजना की कड़वी सच्चाई: 20% लाड़लियों को पूरी राशि
विधानसभा में लाड़ली बहना योजना पर बड़ा खुलासा, 6.28 लाख नाम घटे, हजारों लाड़लियों का अटका पैसा
मध्यप्रदेश न्यूज: न नई लाड़ली बहना बनेगी और ना ही मिलेंगे तीन हजार , सरकार ने कर दिया साफ
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava