MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Apr 25, 2026, 21:13 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, MP में गर्मी का कहर: 30 अप्रैल तक 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, इन जिलों में बदला समय, साइबर ठगी रोकने एमपी में बनी स्पेशल टीम, 5 IAS सहित 8 अफसर शामिल। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी टॉप न्यूज

MP में गर्मी का कहर: 30 अप्रैल तक 4 जिलों में स्कूलों की छुट्टी, इन जिलों में बदला समय

मध्यप्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया है। खासकर, राजधानी भोपाल और अन्य जिलों में गर्मी ने लोगों के चेहरे की रंगत उड़ा दी है। तापमान के रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 अप्रैल तक तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लू की स्थिति बन सकती है। इसके मद्देनजर, राज्य में स्कूलों को लेकर कुछ...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



साइबर ठगी के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा कदम, 5 IAS सहित 8 अफसरों की बनाई स्पेशल टीम

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने साइबर ठगी के खिलाफ 8 अफसरों की एक टीम बनाई है। इस टीम का नेतृत्व ACS शिवशेखर शुक्ला करेंगे, जो समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में न्यूनतम वेतन नहीं दिला पा रहे श्रम कानून, आउटसोर्स संगठन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी मजदूरों से भी बदतर हालत में हैं। श्रम कानूनों के तहत न्यूनतम वेतन 12 हजार 425 से 16 हजार 769 रुपए घोषित है। जबकि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में तीन से पांच हजार में काम कराया जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की घोषणा और नियम श्रम विभाग के पोस्टरों में ही सिमटे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम कानून भी तय मानदेय नहीं दिला पा रहे हैं।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MP में डिप्टी जेलर ने दिया इस्तीफा, जेल अधीक्षक पर गाली-गलौज का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जेल में अधीक्षक और डिप्टी जेलर के बीच विवाद इतना बढ़ा कि डिप्टी जेलर ने इस्तीफा दे दिया। डिप्टी जेलर ने अधीक्षक पर गाली-गलौज के आरोप लगाए...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



MLA लोधी के बाद अब मंत्री नागर सिंह चौहान का भाई विवादों में, महिला CEO को दी धमकी- दांत तोड़ दूंगा

आलीराजपुर में जिला पंचायत सीईओ के साथ बदसलूकी और धमकी का मामला सामने आया है। मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई पर सीईओ प्रिया काग को धमकाने और रास्ता रोकने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, सरकार देगी 10 हजार तक की स्कॉलरशिप

BHOPAL: मध्यप्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेलवृत्ति योजना शुरू की है। इसमें एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग

साइबर ठगी अब केवल तकनीकी अपराध नहीं, बल्कि मानसिक जाल में फंसाने का एक तरीका बन चुकी है। ठग अब उम्र के हिसाब से स्क्रिप्ट तैयार करके ठगी कर रहे हैं। इसमें बुजुर्गों और...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में मासूम बच्ची रौंदी गई! पिता बने मसीहा

ग्वालियर रेलवे स्टेशन शुक्रवार की रात एक शर्मनाक घटना का गवाह बना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत में उमड़ी बीजेपी कार्यकर्ताओं की बेकाबू भीड़ ने एक मासूम बच्ची..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



4 बच्चे पैदा करें और एक आरएसएस को दें- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री

महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार बच्चे पैदा करें और एक को RSS को दें। मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर के होलकर कॉलेज में इंटर्नशिप घोटाला, सवालों के घेरे में कॉलेज प्रबंधन

मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर कॉलेज में इंटर्नशिप के नाम पर घोटाले के आरोप सामने आए हैं। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि इंटर्नशिप के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई। छात्रों का कहना है कि कॉलेज ने "इन्फ्लूक्स" कंपनी से MOU साइन किया था। इसके बाद छात्रों से फीस ली गई, लेकिन यह रकम कॉलेज के आधिकारिक खातों में नहीं, बल्कि निजी खातों में ट्रांसफर की गई।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





Tags:
  • मोहन भागवत
  • RSS
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • टीकमगढ़
  • राजधानी भोपाल
  • साइबर ठगी
  • मंत्री नागर सिंह चौहान
  • एमपी टॉप न्यूज
  • होलकर कॉलेज