एमपी में न्यूनतम वेतन नहीं दिला पा रहे श्रम कानून, आउटसोर्स संगठन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Sanjay Sharma | Apr 25, 2026, 13:33 IST
Share
mp outsource employee
mp outsource employee

MP के आउटसोर्स कर्मचारी को तीन से पांच हजार वेतन मिल रहा है। जबकि न्यूनतम वेतन 12 हजार 425 रुपए है। श्रम संहिता में नए बदलाव को लागू हुए चार माह बीत चुके। इसके बावजूद आउटसोर्स कर्मचारियों की हालत मजदूरों से बदतर है।

News In Short

  • सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है।
  • चौकीदार, पंप ऑपरेटर, रसोइए महज तीन से पांच हजार में काम कर रहे हैं।
  • श्रम कानूनों का पालन सरकारी विभागों में पूरी तरह से नजरअंदाज हो रहा है।
  • न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर कर्मचारियों के लंबे समय से प्रदर्शन जारी हैं।
  • विभागों और सरकार तक 50 हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने शिकायतें भेजी हैं।

News In Detail

मध्य प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारी मजदूरों से भी बदतर हालत में हैं। श्रम कानूनों के तहत न्यूनतम वेतन 12 हजार 425 से 16 हजार 769 रुपए घोषित है। जबकि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में तीन से पांच हजार में काम कराया जा रहा है।

न्यूनतम मजदूरी के भुगतान की घोषणा और नियम श्रम विभाग के पोस्टरों में ही सिमटे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम कानून भी तय मानदेय नहीं दिला पा रहे हैं।

mp outsource employee
mp outsource employee


सरकारी वादे से उलट है हकीकत

सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी तय की गई है। अकुशल श्रमिक को 12 हजार 425 रुपए जबकि कुशल श्रमिक के लिए 16 हजार 769 रुपए मासिक तय हैं। मिनिमम सैलरी का ये निर्धारण केवल श्रम विभाग की फाइलों से बाहर नहीं आया है। सरकारी विभागों में ही ये नियम टूट रहे हैं।

mp outsource employee
mp outsource employee


कर्मचारियों के वेतन में हो रही कटौती

आउटसोर्स कंपनियां विभागों में काम कर रहे कर्मचारी के हिस्से के वेतन में कटौती कर रही हैं। कर्मचारियों को 12 हजार मिलने चाहिए। जबकि उनमें से किसी को आठ तो किसी को छह या पांच हजार ही दिए जा रहे हैं। इस वजह से विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

न्यूनतम वेतन के दावों की ये है हकीकत

सरकार का घोषित न्यूनतम वेतन सिर्फ रिकॉर्ड में है। स्कूलों, छात्रावासों के अस्थाई कर्मचारियों को चार से पांच हजार मिलते हैं।
ग्राम पंचायतों के चौकीदार को तीन से चार हजार मिलते हैं। पंप ऑपरेटर, भृत्य, सफाईकर्मी का भी यही हाल है। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्स को सात से आठ हजार मिल रहे हैं।

मध्यप्रदेश राजस्व विभाग के लोक यूथ सर्वेयरों को एक हजार महीना मिलता है। आदिवासी पंचायतों में पेसा मोबिलाइजर को चार हजार मिलते हैं। कोटवारों को दो से पांच हजार मानदेय दिया जा रहा है। ये भी कभी दो तो कभी चार माह में मिलता है। उनसे सेवा भूमि भी वापस ली जा रही है।

स्कूलों की मध्यान्ह भोजन कार्यकर्ताओं को चार हजार मिलते हैं। मनरेगा के मेट श्रमिकों को दो हजार भी नहीं मिलते। योग सहायक और प्रशिक्षकों को 4 हजार 500 रुपए मिलते हैं।

श्रम कानून भी नहीं कर पा रहे हितों की रक्षा

सरकार की बेरुखी देख आउटसोर्स कर्मचारी संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखा है। प्रदेश भर में विभागों में काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण की जानकारी इस चिट्ठी में है।

बताया गया है कैसे विभागों में अधिकारियों के सामने ही कर्मचारी से वेतन में कटौती की जाती है। वहीं उनसे सरकार के संज्ञान में इसे लाने की अपील भी की गई है।

mp bjp President Hemant Khandelwal
mp bjp President Hemant Khandelwal


mp bjp President Hemant Khandelwal
mp bjp President Hemant Khandelwal


सरकार की चुप्पी तोड़ने आंदोलन की चेतावनी

ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने 28 अप्रैल से प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इस आंदोलन में सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे। इस वजह से विभागों में बड़े स्तर पर काम प्रभावित हो सकता है। कंप्यूटर ऑपरेटर, चौकीदार, रसोईयों सहित क्लर्क जैसे कर्मचारी हड़ताल पर जाने से आमजन के कामकाज अटक सकते हैं।

FAQ

  1. एमपी में आउटसोर्स कर्मचारी को कितना वेतन मिल रहा है?
    एमपी में आउटसोर्स कर्मचारी (Outsource Employee) को 3 से 5 हजार रुपए महीना मिल रहा है। सरकार का घोषित न्यूनतम वेतन (Minimum Wage) 12 हजार 425 से 16 हजार 769 रुपए है। लेकिन स्कूलों में अंशकालीन कर्मचारियों को 4 से 5 हजार मिलते हैं। ग्राम पंचायत के चौकीदार, पंप ऑपरेटर को 3 से 4 हजार रुपए मिलते हैं।
  2. आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलन क्यों कर रहे हैं?
    आउटसोर्स कर्मचारी इसलिए आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें न्यूनतम वेतन नहीं मिलता। सरकार 12 हजार की जगह 3 हजार दे रही है। 50 हजार से अधिक आवेदन देने पर भी सुनवाई नहीं हुई। अब वे 28 अप्रैल को भाजपा कार्यालय के सामने सांकेतिक सामूहिक आत्मदाह आंदोलन करेंगे। 26 हजार वेतन की मांग है।
  3. सरकार ने कौन सी नौकरियां खत्म की हैं?
    कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने 2003 के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नौकरियां खत्म कर दीं। ये नौकरियां गरीब, दलित, आदिवासी, ओबीसी वर्ग के लिए थीं। पहले शिक्षाकर्मी, पंचायत कर्मी, दैनिक वेतनभोगी को पूरा वेतन और पेंशन मिलती थी। अब सबको अस्थाई, आउटसोर्स कर्मचारी बना दिया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...

MP में डिप्टी जेलर ने दिया इस्तीफा, जेल अधीक्षक पर गाली-गलौज का लगाया आरोप

इंदौर में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश लेने और मुख्यालय छोड़ने पर लगी रोक

टीकमगढ़ नगर पालिका को लाखों का चूना लगाया, गफ्फार को गंवानी पड़ी अध्यक्ष की कुर्सी

टीकमगढ़ के सरकारी स्कूल में मना बीजेपी का स्थापना दिवस, शिक्षक और डीईओ के बयान से मचा बवाल

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य विभाग
  • मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग
  • वेतन
  • राजस्व विभाग
  • मध्यप्रदेश राजस्व विभाग
  • आउटसोर्स कर्मचारी
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • श्रम कानून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती