एमपी के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका, सरकार देगी 10 हजार तक की स्कॉलरशिप

Sandeep Kumar | Apr 25, 2026, 18:31 IST
Share
mp players sports scholarship
mp players sports scholarship

BHOPAL: मध्यप्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेलवृत्ति योजना शुरू की है। इसमें एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 हजार तक की राशि दी जाएगी।

News in Short

  • मध्यप्रदेश सरकार ने 2025-26 की खेलवृत्ति योजना में आवेदन मांगे हैं।
  • यह योजना राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए है।
  • स्वर्ण पदक विजेताओं को 10 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
  • आवेदन जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय में कर सकते हैं।

News in Detail

अगर आपने इस साल किसी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीता है, तो सरकार आपको पुरस्कृत करने के लिए तैयार है। मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 की खेलवृत्ति योजना के तहत आवेदन मांगे हैं और आखिरी तारीख है 31 मई 2026।

किसे मिलेगा फायदा?

जिन खिलाड़ियों ने एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीता है, वे इस योजना के पात्र हैं।

कितनी मिलेगी राशि?

स्वर्ण पदक 10 हजार रुपए, रजत पदक 8 हजार और कांस्य पदक वालों को 6 हजार रुपए खेलवृत्ति मिलेगी।

आवेदन कहां करें?

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से फॉर्म प्राप्त करें और वहीं जमा करें। आवेदक इस बात का विशेष ध्यान रखें, मई 2026 के बाद आए आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आवेदन के साथ ये दस्तावेज संलग्न करना होगा

अधिकृत राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में पदक अर्जित प्रमाण-पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र या कक्षा 10वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो। सभी दस्तावेज 31 मई 2026 से पूर्व जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा में जमा करें। खेलवृत्ति के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश एवं नियमावली विभागीय वेबसाइट www.dsywmp.gov.inपर उपलब्ध हैं।

खेलवृत्ति क्या है ?

खेलवृत्ति (sportsmanship) एक वित्तीय प्रोत्साहन राशि है। इसे राज्य या केंद्र सरकार के खेल विभाग द्वारा दिया जाता है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपकरण, प्रशिक्षण और पोषण में सहायता देना है। यह उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करता है।

एमपी विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को : नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा

एमपी में न्यूनतम वेतन नहीं दिला पा रहे श्रम कानून, आउटसोर्स संगठन ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

पराली जलाने के मामले में एमपी देश में अव्वल, कृषि मंत्री का क्षेत्र ही सबसे आगे

जज की टिप्पणियों से आहत महिला वकील ने CJ से लगाई गुहार, एमपी हाईकोर्ट में बेंच-बार में टकराव

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • केंद्र सरकार
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • खेल प्रतियोगिता
  • sportsmanship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा