4 बच्चे पैदा करें और एक आरएसएस को दें- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
Amresh Kushwaha | Updated:
dhirendra shastri nagpur speech rss four children controversy
महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चार बच्चे पैदा करें और एक को RSS को दें। मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
News In Short
- कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से चार बच्चे पैदा करने की अपील की है।
- उन्होंने कहा कि एक बच्चे को आरएसएस को समर्पित करें।
- नागपुर में भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में यह बयान सामने आया है।
- इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, CM देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी मौजूद थे।
- यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
News In Detail
एक बच्चा आरएसएस को दो
यह बयान कार्यक्रम खत्म होते-होते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे देशभक्ति की भावना बताया, तो कुछ ने इसे विवादित करार दिया है।
आरएसएस की तारीफ में क्या कहा?
उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही हम अखंड भारत तक पहुंचेंगे। उनके मुताबिक उन्हें पूरा भरोसा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यकाल में कुछ बहुत बड़ा होगा।
प्रयागराज में भी दे चुके हैं बड़ा बयान
उन्होंने यह भी कहा था कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य बहुत कठिन है। इसके लिए बलिदान की जरूरत होगी। इसके अलावा उन्होंने अपील की थी कि लोग उन उम्मीदवारों और पार्टियों को सबक सिखाएं, जो वंदे मातरम् गाने का विरोध करते हैं।
वंदे मातरम् पर भी ली थी पोजीशन
धीरेंद्र शास्त्री पहले भी कई बार ऐसे बयानों की वजह से सुर्खियों में आ चुके हैं। उनके समर्थक उन्हें हिंदू धर्म का पैरोकार मानते हैं, जबकि आलोचक उनके बयानों को विभाजनकारी बताते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र विवाद पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, पीयूष बंसल को दे दी चेतावनी
बागेश्वर धाम को विदेश से मिलेगा चंदा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को केंद्र से मिली मंजूरी
धीरेंद्र शास्त्री ने खोला चेलों का पर्चा, बोले- लड़कियों के चक्कर में बन रहे सेवादार
बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों में गुप्त साधना करेंगे धीरेंद्र शास्त्री, एक महीने तक रहेंगे भक्तों से दूर
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक कंटेंट! Meta ने भारत में बदले नियम
By The Sootr

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
By Jageshwar Prasad