MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
एमपी टॉप न्यूज
एमपी सरकार पर बढ़ा कर्ज का बोझ, लिया 2500 करोड़ का नया लोन
मार्च महीने में ही सरकार ने ₹18 हजार 700 करोड़ का कर्ज ले लिया है और इस पूरे वित्तीय साल में कुल कर्ज ₹91,500 करोड़ तक पहुंच जाएगा। इस वित्तीय वर्ष में अब तक सरकार ने 91 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। मार्च महीने में यह कर्ज बढ़कर ₹18,700 करोड़ हो गया है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में महंगाई भत्ते को डकार गई एमपी की पूर्व सरकारें, 15 हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान
मध्य प्रदेश में पिछले 23 सालों में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के रूप में 15 हजार 345 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार दोनों ने ही केंद्र सरकार की तय तारीख के हिसाब से महंगाई भत्ता नहीं दिया।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर हाईकोर्ट के जज पहुंचे भोजशाला, 53 मिनट तक किया निरीक्षण
Dhar : इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला ने भोजशाला परिसर का 53 मिनट तक निरीक्षण किया। 2 अप्रैल की सुनवाई से पहले इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
छिंदवाड़ा बस हादसा : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, मुआवजा राशि पर उठाए सवाल
BHOPAL. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश सरकार की मुआवजा नीति पर सवाल उठाए और बढ़ती दुर्घटनाओं के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने में भेदभाव किया जाता है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल किराया, भोपाल सहित इन रूट्स पर पड़ेगा असर
अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही आपकी यात्रा का बजट बिगड़ने वाला है। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने टोल टैक्स की कीमत बढ़ाने का निर्णय ले लिया है।...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर आबकारी ने भरा सरकार का खजाना, 2000 करोड़ देने वाला बना पहला जिला
आबकारी ठेकों की पूरे प्रदेश में भले ही हालत खराब है, लेकिन इंदौर ने सरकार का खजाना भर दिया है। यहां की 156 दुकानें बिक चुकी हैं, जिनसे 2001 करोड़ रुपए मिलेंगे।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
देश में पहली बार किसी IPS अफसर पर 'डिमोशन' का खतरा, EWS सर्टिफिकेट ने खड़ा किया कानूनी पेंच
मध्यप्रदेश की मूल निवासी और केरल कैडर की आईपीएस अफसर निमिषी त्रिपाठी के खिलाफ EWS सर्टिफिकेट को लेकर जांच चल रही है। यह मामला इसलिए संवेदनशील है, क्योंकि यदि जांच में सर्टिफिकेट केंद्र सरकार के नियमों के खिलाफ पाया गया तो देश में पहली बार किसी आईपीएस..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल के पूर्व IAS को जान से मारने की धमकी, बिल्डर पर लगाया आरोप
BHOPAL. भोपाल के पूर्व आईएएस आरबी प्रजापति ने पूर्व बिल्डर मेसर्स S.V. Infra Developer के नितिन अग्रवाल पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। 28 मार्च 2026 को..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
झाड़-फूंक के बहाने बनाया हवस का शिकार, फोटो वायरल कर धर्म परिवर्तन की धमकी
रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां जवा थाना क्षेत्र में एक कथित तांत्रिक ने महिला का भरोसा तोड़ा। उसने महिला की अश्लील..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...