झाड़-फूंक के बहाने बनाया हवस का शिकार, फोटो वायरल कर धर्म परिवर्तन की धमकी

Anjali Dwivedi | Mar 28, 2026, 16:31 IST
Share
fake tantrik conversion
fake tantrik conversion

रीवा में अनीस मोहम्मद ने झाड़-फूंक के बहाने महिला की अश्लील फोटो खींची और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जब महिला ने मना कर दिया तो फोटो वायरल कर दी।

रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां जवा थाना क्षेत्र में एक कथित तांत्रिक ने महिला का भरोसा तोड़ा। उसने महिला की अश्लील तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद वह उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने लगा। जब महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने उसकी प्राइवेट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं।

आरोपी ने कैसे फंसाया प्रेम जाल में?

मामले की जड़ें साल 2022 से जुड़ी हैं। आरोपी अनीस मोहम्मद ने खुद को तांत्रिक बताते हुए एक बीमार महिला को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा दिया था। तबीयत खराब होने के कारण महिला ने उस पर भरोसा कर लिया।

अनीस ने धीरे-धीरे महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसी दौरान आरोपी ने महिला को नशीली गोलियां खिलाकर उसकी अश्लील और अंतरंग तस्वीरें (Intimate Photos) खींच लीं।

धर्म परिवर्तन का बना रहा था दबाव

तस्वीरें हाथ में आते ही आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। उसने उन फोटो के दम पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी अनीस लगातार महिला पर अपना धर्म बदलने का दबाव बना रहा था।

काफी समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद भी जब महिला ने धर्म परिवर्तन करने से साफ मना कर दिया, तो गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी फोटोज वायरल कर दी।

पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तारी किया

मामला पुलिस तक पहुंचते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जवा पुलिस ने फुर्ती दिखाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया और आरोपी अनीस मोहम्मद को धर दबोचा।

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल की हवा खा चुका है।

पुलिस अधिकारियों का क्या कहना है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से महिला को परेशान कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अनीस को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को पूरा न्याय मिल सके।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्यप्रदेश में नाबालिगों के बन गए वोटर आईडी कार्ड, 60 विधानसभाओं में बड़ी लापरवाही

1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल किराया, भोपाल सहित इन रूट्स पर पड़ेगा असर

एमपी में 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर लोग, जानें इसका कारण!

एमपी में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट को मिली मंजूरी

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • धर्म परिवर्तन
  • सोशल मीडिया
  • तांत्रिक
  • फोटोज वायरल
  • रीवा
  • झाड़-फूंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा