मध्यप्रदेश में नाबालिगों के बन गए वोटर आईडी कार्ड, 60 विधानसभाओं में बड़ी लापरवाही
Sanjay Dhiman | Published:
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में नाबालिगों के नाम वोटर आईडी लिस्ट में जुड़ गए, 60 विधानसभाओं में यह गड़बड़ी हुई। एसआईआर प्रक्रिया के बाद भी कई नाबालिगों को वोटर पहचान पत्र जारी हुए हैं।
News in Short
- मध्यप्रदेश की 60 विधानसभा सीटों पर नाबालिग बच्चों के वोटर आईडी कार्ड बनने का खुलासा हुआ।
- सतना में महज 13 साल के बच्चों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल पाए गए।
- चुनाव आयोग की ईआरओ नेट समीक्षा के दौरान सिस्टम की यह बड़ी लापरवाही पकड़ी गई है।
- एसआईआर (SIR) जांच प्रक्रिया के बावजूद प्रदेश में करीब 130 नाबालिग मतदाता रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
- प्रशासन अब फार्म-8 भरवाकर इन गलत नामों को वोटर लिस्ट से हटाने की तैयारी करेगा।
News in Detail
लेकिन अब खुलासा हुआ है कि मध्यप्रदेश की करीब 60 विधानसभाओं में नाबालिगों के नाम वोटर लिस्ट में आ गए हैं। सतना जिले की सतना विधानसभा में तो तीन 13 वर्षीय बच्चों को भी मतदाता माना गया है। उनके नाम पर मतदाता पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं।
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के मतदाता बनने के लिए उसकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके बावजूद, 130 नाबालिगों के नाम मतदाता सूची में शामिल हुए हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। चुनाव आयोग ने हाल ही में ईआरओ नेट के माध्यम से इस गड़बड़ी का पता लगाया और इसकी समीक्षा की।
सतना का हाल: 13 साल के 'शनि' और 'सज्जाद' बने मतदाता
- चौक बाजार के रहने वाले शनि, जिनकी उम्र मात्र 13 साल है।
- उमरी के रहने वाले सैयद सज्जाद अली, जिनकी उम्र भी 13 साल ही है।
- अमौधाकला के रामनिहोरे, जो रिकॉर्ड के अनुसार अभी सिर्फ 13 साल के हैं।
60 विधानसभाओं में मिले नाबालिग
गड़बड़ी वाली प्रमुख विधानसभाएं:
बुंदेलखंड-विंध्य: सागर, पन्ना, सतना, सीधी, अनूपपुर।
महाकौशल: जबलपुर पूर्व, पनागर, छिंदवाड़ा, बैतूल।
भोपाल-मालवा: नरेला, गोविंदपुरा, हुजूर, उज्जैन दक्षिण, रतलाम।
एसआईआर प्रक्रिया पर उठे सवाल
चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया
यह खबरें भी पढ़ें...
RCom Fraud Case: अनिल अंबानी से CBI की पूछताछ, ₹2,929 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
एमपी में 11 रुपए तक महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर लोग, जानें इसका कारण!
एमपी में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, इंदौर से आबूधाबी फ्लाइट को मिली मंजूरी
एमपी पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, त्योहारों पर हाई अलर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari