इंदौर आबकारी ने भरा सरकार का खजाना, 2000 करोड़ देने वाला बना पहला जिला

Sanjay Gupta | Mar 28, 2026, 16:53 IST
Share
indore-excise-liquor-shop-auction-record-revenue
Photograph: (the sootr)

आबकारी ठेकों की पूरे प्रदेश में भले ही हालत खराब है, लेकिन इंदौर ने सरकार का खजाना भर दिया है। यहां की 156 दुकानें बिक चुकी हैं, जिनसे 2001 करोड़ रुपए मिलेंगे।

एमपी न्यूजIndore. इंदौर आबकारी विभाग की 173 शराब दुकानों में से 156 बिक गई है। जिले का कुल राजस्व लक्ष्य 2100 करोड़ है, जिसमें से 2001.91 करोड़ मिल चुके हैं। अब केवल 18 दुकानें बाकी हैं। बची इन दुकानों से अभी न्यूनतम 258 करोड़ रुपए और आना है। यानी लक्ष्य पार हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आबकारी विभाग से नए सिरे से शराब दुकानों की ग्रुपिंग कराई गई थी। इसमें महंगी और सस्ती दुकानों को मिलाकर ग्रुप बनाए गए। इससे यह ग्रुप अधिक कीमत पर उठ गए।

ec08895c-69e
ec08895c-69e

इन दुकानों के लिए तय कीमत से अधिक मिला राजस्व

आबकारी विभाग द्वारा जो 156 दुकानें बेची गई हैं, इसके लिए बेस प्राइज 1844.11 करोड़ था, जबकि इस 157.80 करोड़ अधिक में यह दुकानें बिकी। जो कि लगभग 8.56% वृद्धि है। वहीं बीते साल वर्ष 2025–26 में यह दुकान 1536.76 करोड़ में गई गई थी। यानी बीते साल की तुलना में विभाग को 465.15 करोड़ (लगभग 30.27%) अधिक मिले हैं।

82daf991-780
82daf991-780

बड़े ग्रुप में रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी

सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि सीएम की मंशानुसार 20 फीसदी से अधिक का राजस्व लक्ष्य तय था। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में ग्रुपिंग हुई और पूरे प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व प्राप्त किया गया।

  • स्कीम नं. 54 समूह: ₹134.95 करोड़ के विरुद्ध ₹153.33 करोड़ मिले
  • एमआईजी समूह: ₹98.03 करोड़ के विरुद्ध ₹111.11 करोड़
  • एमआर-9 समूह: ₹130.09 करोड़ के विरुद्ध ₹150.20 करोड़
  • चंद्रगुप्त चौराहा (एमआर.-10): ₹99.38 करोड़ के विरुद्ध ₹113.57 करोड़
  • मांगलिया समूह: ₹41.94 करोड़ के विरुद्ध ₹52.83 करोड़ प्राप्त हुए।
विभागीय विश्लेषण के अनुसार, ई-टेंडर प्रक्रिया के दौरान अन्य कई समूहों में 30% से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। यह मोनोपाली खत्म करने और नए ग्रुपिंग से हुई प्रतिस्पर्धा के कारण हुआ है।

आंकड़ों में समझिए पूरी प्रक्रिया

अगर हम आंकड़ों की बात करें, तो इस बार की नीलामी ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

  • कुल लक्ष्य: 2100 करोड़ रुपए का पहाड़ जैसा टारगेट।
  • अब तक की कमाई: 2001.91 करोड़ रुपए वसूल हो चुके हैं।
  • पिछला साल: वर्ष 2025–26 में इन्हीं दुकानों से मात्र 1536.76 करोड़ मिले थे।
  • बढ़ोतरी: पिछले साल के मुकाबले विभाग को लगभग 30.27% ज्यादा मुनाफा हुआ है।
यह खबरें भी पढ़ें...

डेली कॉलेज को 1.5 करोड़ डायवर्शन टैक्स पर राहत नहीं, याचिका खारिज, पिंटू को स्टे

नहीं जाना होगा कोटा इंदौर, आदिवासी छात्रों के लिए बालाघाट में फ्री JEE NEET कोचिंग

इंदौर के यशवंत क्लब चुनाव में टीम गोरानी से जीतू जैन, कस्तूरी को उतारने की तैयारी

इंदौर में 20 साल पहले हुआ शिक्षक भर्ती घोटाला अब खुला, फर्जी डिग्री से 74 शिक्षकों ने ली थी नौकरी

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • एमपी न्यूज
  • राजस्व
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • इंदौर आबकारी विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा