आज सावन के दूसरे सोमवार को नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, ऐसे किया जाएगा भीड़ कंट्रोल

Kaushiki | Jul 20, 2025, 17:10 IST
Share
Mahakal will appear in the form of Chandramouleshwar
Mahakal will appear in the form of Chandramouleshwar

महाकाल बाबा की दूसरी सवारी आज 21 जुलाई को निकलेगी, जिसमें प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। पिछली सवारी में हुई समस्याओं को देखते हुए बैरिकेडिंग और तलाशी व्यवस्था को सख्त किया गया है।

राम सिंह चौहान @ उज्जैन

श्रावण मास में निकलने वाली महाकाल बाबा की दूसरी सवारी आज सोमवार, 21 जुलाई को निकलेगी। दूसरी सवारी में बाबा महाकाल चंद्रमोलेश्वर के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।

पिछली सवारी में अचानक भक्तों की संख्या के कारण भीड़ नियंत्रण का प्लान फेल हो गया था। इसके चलते इस बार कलेक्टर एवं एसपी ने सवारी में भीड़ नियंत्रण के लिए हैवी ड्यूटी बैरिकेडिंग की व्यवस्था की है।

भीड़ प्रबंधन के लिए बदली व्यवस्था

पिछली सवारी में 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु सवारी मार्ग पर मौजूद थे, जिसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई मार्ग बंद होने के बावजूद लोग गलियों से गुजरते हुए सवारी के साथ जुड़ गए थे, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।

श्रद्धालुओं को सड़कें संकरी होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा और पुलिस व प्रशासन को भी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मुश्किल हुई।

नई व्यवस्था के तहत क्या होगा

पहली सवारी में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं में आमूलचूल परिवर्तन किए हैं।पहली सवारी में देखा गया कि प्रेशर प्वाइंट पर बैरिकेड्स की संख्या कम या कमजोर थी।

आगामी सवारी में लोक निर्माण विभाग को डबल लेयर हैवी ड्यूटी बैरिकेड्स लगाने के निर्देश दिए हैं। हरसिद्धि मार्ग पर तीन लेयर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

महाकाल मंदिर के मुख्य द्वार पर भी हैवी ड्यूटी बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। सवारी मार्ग पर बिजली की डीपी को प्लास्टिक शीट से ढका जाएगा।

पंडे-पुजारियों के कमरों की तलाशी होगी

पालकी लेकर चलने वाले कहारो की संख्या कम की जाएगी। कोठारो और पंडितों के कमरों में पहले से बैठे लोग छुपे पाए गए थे। इस बार इनके कमरों की सवारी पूर्व तलाशी ली जाएगी। सवारी मार्ग पर बिजली की डीपी को प्लास्टिक शीट से ढक दिया जाएगा।

पालकी के आगे फोटो खींचने पर प्रतिबंध

सवारी के एक दिन पहले, रविवार शाम 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक अस्थाई कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। इससे हर स्थिति पर नजर रखी जा सके।

इसके अलावा, पालकी के आगे फोटो खींचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, ताकि व्यवस्था में कोई विघ्न न आए। पिछली सवारी में पंडितों और पुजारियों द्वारा पालकी के आगे जाकर फोटो खिंचवाने से व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही थी, जिससे इस बार यह निर्णय लिया गया है।

तो महाकाल बाबा की दूसरी सवारी के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के सख्त इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालु आसानी से और सुरक्षित रूप से इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

उज्जैन के बाबा महाकाल | उज्जैन के महाकाल मंदिर | उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर | उज्जैन महाकाल दर्शन | बाबा महाकाल का नगर भ्रमण | mahakaal | Mahakaal Darshan | mahakaal mandir | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश | धर्म ज्योतिष न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन महाकाल दर्शन
  • उज्जैन
  • बाबा महाकाल का नगर भ्रमण
  • mahakaal
  • महाकाल
  • mahakaal mandir
  • उज्जैन के बाबा महाकाल
  • उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर
  • Mahakaal Darshan
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर
  • धर्म ज्योतिष न्यूज
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग