महाकाल भस्म आरती में VIP प्रोटोकॉल की अनदेखी, बिना पास के नंदी हॉल तक पहुंच रहे लोग`

Aman Vaishnav | May 06, 2026, 10:32 IST
Share
mahakal bhasma arti vip protocol rules ujjain
mahakal bhasma arti vip protocol rules ujjain

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान VIP प्रोटोकॉल के नाम पर धांधली हो रही है। बिना वैध पास और आईडी के लोग नंदी हॉल तक पहुंच रहे हैं।

उज्जैन के महाकाल की भस्म आरती में वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर नियमों की अनदेखी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हर दिन 100 से 150 लोग बिना वैध एंट्री पास के सीधे नंदी हॉल तक पहुंच जाते हैं। ये लोग सिफारिशी पत्रों और वीआईपी फैक्स के जरिए अंदर घुस रहे हैं।

25_12_2024-ujjain_darshan_new_year_20241225_94423-354613
25_12_2024-ujjain_darshan_new_year_20241225_94423-354613

बिना पास के हो रही एंट्री

जिला और मंदिर प्रशासन को रोज रात 10 से 12 बजे के बीच 20 से ज्यादा वीआईपी फैक्स मिल रहे हैं। इन फैक्स में पांच से 15 लोगों को सीधे भस्म आरती में घुसने का आदेश होता है।

नियम के मुताबिक हर श्रद्धालु, चाहे वो वीआईपी हो या आम, उसे आधार कार्ड के साथ एंट्री पास लेना और 200 रुपए शुल्क देना जरूरी है। हैरानी की बात है कि इन फैक्स में कोई भी वैध पास नहीं लाता है।

Mahakal-Bhasma-Aarti-174501
Mahakal-Bhasma-Aarti-174501

फर्जी आईएएस बनकर भस्म आरती में प्रवेश

जानकारी के अनुसार पिछले महीने एक व्यक्ति ने फर्जी आईएएस बनकर दिल्ली से कॉल किया था। उसने सर्किट हाउस में कमरा बुक कराया थी। साथ ही उज्जैन पहुंचते ही खुद को वीआईपी प्रोटोकॉल का अधिकारी बताना शुरू कर दिया था।

जब प्रोटोकॉल स्टाफ ने उसका वेरिफिकेशन किया और पहचान पत्र मांगा तो उसने एक सिफारिशी पत्र दिखा दिया। इसमें उसे भस्म आरती में सीधे प्रवेश देने का आदेश था।

परेशानी ये है कि ऐसे पत्रों की जांच करने का कोई ठोस तरीका नहीं है। बाद में पूछताछ के दौरान अतुल की असलियत सामने आ गई थी।

638806795666706630JisuV6-549667
638806795666706630JisuV6-549667

सात दिन में इतने लोगों को मिली एंट्री

जानकारी के अनुसार एक हफ्ते में इतने लोगों को एंट्री मिली थी। 23 अप्रैल को 15 लोगों को, 24 अप्रैल को 13 लोग और 25 अप्रैल को 15 लोगों को को एंट्री मिली थी।

साथ ही 26 अप्रैल को 14 लोग, 27 अप्रैल को 15 लोग, 28 अप्रैल को 15 लोग और 29 अप्रैल को 15 लोग एंट्री में शामिल थे।

25_03_2025-bhasmaarti_2025325_232123-528470
25_03_2025-bhasmaarti_2025325_232123-528470

कैसे होती है भस्म आरती की बुकिंग

भस्म आरती में शामिल होने के लिए मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट (www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in) के जरिए पास लेना अनिवार्य है। हर दिन डेढ़ से दो हजार श्रद्धालुओं को अनुमति दी जाती है।

इनमें से लगभग 1700 लोगों को एक महीने पहले बुकिंग मिलती है। वहीं लगभग 300 लोगों को एक दिन पहले तत्काल कोटे में मौका मिलता है।

fcb0a37d1705aee610acd4f3accd6c734dfe6743a43bafb575739acb757709c7-428959
fcb0a37d1705aee610acd4f3accd6c734dfe6743a43bafb575739acb757709c7-428959

हर श्रद्धालु की पहचान और एंट्री ट्रैक

मंदिर प्रबंधन ने नवंबर 2024 में आरएफआईडी बैंड सिस्टम शुरू किया था, ताकि हर श्रद्धालु की पहचान और एंट्री ट्रैक की जा सके। बैंड स्कैन होने के बाद ही प्रवेश दिया जाता था, लेकिन यह सिस्टम कुछ ही दिनों में बंद कर दिया गया था।

FAQ

  1. क्या उज्जैन में VIP को भस्मआरती के लिए फीस देना जरूरी है?
    हां मंदिर के नियमों के अनुसार हर श्रद्धालु को, चाहे वह VIP हो या आम, 200 रुपए का शुल्क देना अनिवार्य है और साथ में अपना आईडी कार्ड दिखाना जरूरी है।
  2. महाकाल मंदिर उज्जैन भस्मआरती की बुकिंग कैसे करें?
    भस्मआरती की बुकिंग महाकाल मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट (www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in) के जरिए की जा सकती है। इसके लिए आप एक महीने पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  3. क्या महाकाल मंदिर में बिना पास के भस्मआरती में प्रवेश कर सकते हैं?
    नियमों के मुताबिक बिना वैध पास के प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है।
ये खबरें भी पढ़िए...

उज्जैन सिंहस्थ 2028 : शिप्रा किनारे रिसॉर्ट बनाने के अरमानों पर फिरा पानी, हाई कोर्ट ने लगाई पाबंदी

उज्जैन सिंहस्थ 2028 में भीषण गर्मी से निपटने का मास्टर प्लान, लगेंगे 15 लाख पौधे

मध्यप्रदेश न्यूज: इंदौर के बाद अब उज्जैन का मास्टर स्ट्रोक,टेंपल बॉन्ड से चमकेगी महाकाल की नगरी

एमपी न्यूज: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर खुदाई में मिला प्राचीन शिवलिंग, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • उज्जैन
  • भस्म आरती
  • महाकाल
  • महाकाल मंदिर उज्जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती