Mahakal Temple : सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं में मारपीट, खास को एंट्री देने का विरोध करने पर हाथापाई
Sandeep Kumar | May 30, 2024, 11:10 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-30T110539.584.jpg
उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट हुई। मारपीट का एक वीडियो सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि भगवान महाकाल की शयन आरती के दौरान यह घटना हुई।
उज्जैन के महाकाल मंदिर ( Mahakal Temple ) में श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों में हाथापाई हो गई। घटना बुधवार यानी 29 मई की रात की है। निर्माल्य गेट पर हुए हंगामे का वीडियो सामने आया है। दरअसल इंदौर के हर्ष सिंह भी बुधवार रात महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रात 9.30 बजे मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। इस वजह से यहां भीड़ लग गई। कुछ लोगों को बारी-बारी से जाने दिया गया। यही भीड़ आगे जाकर निर्माल्य गेट पर रोक दी गई। यहां से भी कुछ खास लोगों को मंदिर में एंट्री दी गई। इस पर श्रद्धालुओं ने आपत्ति ली।
मंदिर में प्रवेश करने को लेकर बुजुर्ग महिला, उनके परिवार के लोग और सुरक्षाकर्मियों में बहस शुरू हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और व्यक्ति, सुरक्षाकर्मियों के साथ निर्माल्य गेट पर विवाद कर रहे हैं, इतने में उनके साथ आया एक श्रद्धालु, सुरक्षाकर्मियों से भिड़ जाता है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी भी इन श्रद्धालुओं पर टूट पड़ते हैं। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। उज्जैन में बाबा महाकाल की शयन आरती में प्रवेश के नाम पर गुड़गांव से आए दो दंपती से रुपए मांगने का मामला सामने आ चुका है। खुद को पंडित बताने वाले शख्स ने प्रति श्रद्धालु 1100 रुपए मांगे। यह भी कहा कि यहां ऊपर से नीचे तक सबको पैसा लगता है।
बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके बावजूद श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले हफ्ते मुंबई की महिला श्रद्धालु से भी पुरोहित ने भस्म आरती के नाम पर 1500 रुपए की मांग की थी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मारपीट का वीडियो वायरल

#उज्जैन
➡ महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट।
➡ प्रवेश को लेकर हुआ हंगामा।
.
.
.#Ujjain #Crime #Mahakaleshawar #Viralvideo #TheSootr pic.twitter.com/x8gV6FZF5Q
— TheSootr (@TheSootr) May 30, 2024
श्रद्धालुओं से अवैध वसूली
बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में शयन आरती में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके बावजूद श्रद्धालुओं से अवैध वसूली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले हफ्ते मुंबई की महिला श्रद्धालु से भी पुरोहित ने भस्म आरती के नाम पर 1500 रुपए की मांग की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari